फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Trial Trailer: ट्रेलर लॉन्च में पांच मिनट के मेहमान बनकर आए अजय देवगन, फिर काजोल ने संभाली इवेंट की कमान

Tue, 13 Jun 2023 11:08 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 13 Jun 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
The Trial: Pyaar Kaanoon Dhokha Trailer launch event kajol ajay devgn suparn verma Sheeba Chaddha web series
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अब ओटीटी पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' के जरिए ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। मुंबई में सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ। ट्रेलर में काजोल एक एक तेज-तर्रार वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी दमदार अदाकारी भी दिखी। यह अमेरिकन सीरीज 'द गुड वाइफ' का हिंदी रूपांतरण है। वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' का निर्माण काजोल के पति अजय देवगन ने दीपक धर, मृणालिनी जैन और राजेश चड्ढा के साथ मिलकर किया है। ट्रेलर लांच के समय अजय देवगन सिर्फ पांच मिनट के लिए आए और यह कहकर चले गए कि उन्हें इस सीरीज का कंसेप्ट बहुत पसंद आया, इसलिए उन्होंने इस सीरीज को प्रोड्यूस की है। अजय देवगन के जाने के बाद सवाल जवाब का सिलसिला शुरू हुआ।

The Trial: Pyaar Kaanoon Dhokha Trailer launch event kajol ajay devgn suparn verma Sheeba Chaddha web series
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। ट्रेलर लांच के दौरान काजोल ने कहा, 'मैने अमेरिकन सीरीज 'द गुड वाइफ' के सारे एपिसोड देखे हुए हैं। मुझे बहुत पसंद आए थे, जब सुपर्ण वर्मा 'द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' की स्क्रिप्ट लेकर मेरे पास आए तो इसमें न सिर्फ मेरे किरदार को, बल्कि सीरीज के सभी किरदार को बहुत ही बारीकी से लिखा गया था। इस सीरीज में 'नयोनिका सेनगुप्ता' का एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए सही और गलत के बीच की कड़ी को चुनना बहुत मुश्किल था। जिशु सेनगुप्ता ने मेरे पति की भूमिका निभाई है, जब उनकी तरफ देखती हूं तो मुझे समझ में नहीं आता कि उस इंसान से गलती कैसे हो सकती है? उन्होंने अपने किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाया है।'

Asur 3: 'दर्शकों के लिए अगला सीजन लाना है जरूरी',अरशद वारसी ने असुर 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट


 
The Trial: Pyaar Kaanoon Dhokha Trailer launch event kajol ajay devgn suparn verma Sheeba Chaddha web series
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साथ ही काजोल से यह पूछा गया कि उन्हें प्यार, कानून और धोखा में से किससे ज्यादा डर लगता है। इस सवाल का जवाब काजोल ने बहुत ही सोच समझकर दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे तीनों चीजों से डर नहीं लगता है, क्योंकि आप आंख बंद करके किसी से प्यार नहीं कर सकते, कानून से आप लड़ नहीं सकते हैं और मैं किसी को धोखा नहीं दे सकती।


Anu Malik: अनु मलिक ने बताई 'संदेशे आते हैं' गाने के पीछे की कहानी, कहा- जावेद अख्तर ने मांग लिया था ऑटोग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
The Trial: Pyaar Kaanoon Dhokha Trailer launch event kajol ajay devgn suparn verma Sheeba Chaddha web series
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री काजोल पिछली बार रेवती के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आई थीं। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म और वेब सीरीज में काम करने का अलग अनुभव क्या होता है? काजोल ने कहा, 'फिल्म हो या सीरीज, काम तो सब में ही करना पड़ता है। चाहे फिल्म हो या सीरीज एक कलाकार के तौर पर उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है। हां, सीरीज में मुझे आठ एपिसोड तक काम करना पड़ा। यह फिल्म के मुकाबले थोड़ा बड़ा होता है। फिल्म हो या सीरीज मेरे लिए स्क्रिप्ट ही ज्यादा महत्व रखती है, क्योंकि मेरे लिए स्क्रिप्ट ही हीरो है।'

Anusha Dandekar: अनुषा दांडेकर की हुई ओवरी की सर्जरी, एक्ट्रेस ने बताया किस दर्द से गुजरना पड़ा

विज्ञापन
The Trial: Pyaar Kaanoon Dhokha Trailer launch event kajol ajay devgn suparn verma Sheeba Chaddha web series
‘द ट्रायल: प्यार कानून धोखा' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' को काजोल के ओटीटी पर डेब्यू सीरीज के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन काजोल इससे पहले 'त्रिभंगा' में काम कर चुकी हैं, जो 15 जनवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। रेणुका शहाणे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण भी अजय देवगन ने दीपक धर, सिद्धार्थ पी मल्होत्रा, ऋषि नेगी और सपना मल्होत्रा के साथ किया था। वहीं, बात करें 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' की तो यह डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 जुलाई 2023 से स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में काजोल के अलावा शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, एली खान, कुब्रा सैत और गौरव पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Shahrukh Khan: क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया ऐसा जवाब कि बंद हो गई बोलती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed