फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ZHZB: 'जरा हटके जरा बचके' के हिट होते ही मेकर्स ने रखी सक्सेस पार्टी, कुछ यूं मना फिल्म की सफलता का जश्न

Tue, 13 Jun 2023 10:56 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 13 Jun 2023 10:56 AM IST
विज्ञापन
Zara Hatke zara bachke sara ali khan and vicky kaushal enjoys success party
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले हफ्ते मंगलवार को जब अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता पार्टी के आयोजन की खबर प्रकाशित की गई। तो, फिल्म के निर्माता दिनेश विजान की उस समय काफी आलोचना हुई। इस वक्त आलोचना इस बात की हुई कि तब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई थी और फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने फिल्म की सफलता पार्टी का आयोजन कर दिया। लेकिन जब उनकी चारो तरफ से थू-थू होने लगी तो उन्होंने मंगलवार को फिल्म की सफलता पार्टी का आयोजन कैंसिल करके दुसरे दिन यानी कि बुधवार को धन्यवाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

Zara Hatke zara bachke sara ali khan and vicky kaushal enjoys success party
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की सफलता का जश्न मनाया
पिछले बुधवार को धन्यवाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का इतना असर हुआ कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.03 करोड़ रुपये का हो गया। इस खुशी में फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने कल सोमवार की शाम जुहू के एक पांच सितारा होटल में फिल्म की सफलता का जश्न मनाया गया। इस बार सफलता का जश्न मनाना लाजमी भी था, क्योंकि 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताता है कि फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब हो गई है। तो जाहिर सी बात है कि फिल्म की सफलता का जश्न तो बनता ही है।

Zara Hatke zara bachke sara ali khan and vicky kaushal enjoys success party
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार भी देरी से पहुंचे विक्की कौशल
पिछली बार जब फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन कैंसिल करके धन्यवाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था तो अभिनेता विकी कौशल दो घंटे देरी से आए थे और आते ही देर से आने के लिए माफी मांगी थी। कल सोमवार वह पार्टी में डेढ़ घंटे से देरी से आए। इस बार न तो देरी से आने के बारे में किसी ने कुछ पूछा और न ही विक्की कौशल ने देर से आने की कोई सफाई ही दी। फिल्म की अभिनेत्री सारा अली खान तो विक्की कौशल से भी देर से आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke zara bachke sara ali khan and vicky kaushal enjoys success party
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

युवा सितारों को दिग्गजों से लेनी चाहिए सीख
खैर, आज के सितारों को फिल्म के किसी भी कार्यक्रम में देर से आने के पीछे उनकी मानसिकता यह होती है कि देर से आने की वजह से उनकी स्टार वैल्यू बरकरार रहेगी। जबकि ऐसे सितारों की सोच उनके लिए एक खाई तैयार करती है। जब भी उनका करियर लड़खड़ाया उस खाई में ऐसे गिरेंगे कि फिर कभी उसमें से निकल नहीं पाएंगे। समय से आने की सीख ऐसे सितारों को अमिताभ बच्चन और निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से लेनी चाहिए। अमिताभ बच्चन समय के कितने बड़े पाबंद हैं, यह तो सभी को पता है। पिछले दिनों महेश भट्ट अपनी फिल्म '1920 : होर्रोर्स ऑफ द हार्ट' के प्रमोशन पर समय से आए और जब तक मीडिया के कुछ और लोग आए तब तक महेश भट्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त करके जा चुके थे। किसी को यकीन नहीं था कि महेश भट्ट समय से आकर प्रेस कांफ्रेंस समाप्त करके जा सकते हैं।

विज्ञापन
Zara Hatke zara bachke sara ali khan and vicky kaushal enjoys success party
जरा हटके जरा बचके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गिने चुने मीडियाकर्मियों को ही मिली अनुमति
सोमवार की शाम फिल्म 'जरा बचके जरा हटके' की सफलता का आयोजन इस तरह से किया गया था कि कुछ गिने चुने मीडियाकर्मियों को ही पार्टी के अंदर आने की इजाजत थी। फोटोग्राफर, चैनल हुए पैपराजी को अंदर आने की अनुमति नहीं थी। उनमें से अगर किसी ने अंदर आने की कोशिश की तो एंट्री गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया, जिसकी वजह से कुछ लोगों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प तक हो गई। सुरक्षाकर्मियों का तर्क था कि हम क्या करें, हमें जैसा कहा गया है, वैसा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed