करण जौहर की पार्टी में पहुंचे कई बड़े सितारों का एक वीडियो सामने आने के बाद खूब बवाल हो रहा है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और विक्की कौशल से जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। वीडियो में सभी स्टार्स के हाव भाव थोड़े से अलग दिख रहे हैं, जिसके चलते कई लोगों ने ये कहा कि सभी स्टार्स नशे में धुत हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि सभी सेलेब ड्रग्स के नशे में हैं । अब इस वीडियो की एक सच्चाई सामने आई है।
क्या करण जौहर की पार्टी के वीडियो में दिख रही सफेद चीज ड्रग्स है? सामने आई सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने विक्की कौशल को सबसे ज्यादा टारगेट किया। दरअसल विक्की जहां बैठे थे उनके बगल में सोफे पर एक सफेद रंग की चीज नजर आ रही है। विक्की इस वीडियो में अपने नाक पर हाथ रखते हुए भी दिख रहे हैं।
विक्की के पीछे सोफे पर रही चीज को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ड्रग का पैकेट बताया। वहीं विक्की के हाव-भाव को देखकर लोगों ने कहा कि वो नशे में पूरी तरह धुत नजर आ रहे हैं।
अब धीरे-धीरे इस वीडियो की सच्चाई भी सामने आ रही है। करण जौहर द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को स्लो मोशन में देखने पर नजर आता है कि विक्की कौशल के बगल में रखी सफेद चीज कोई ड्रग्स नहीं है बल्कि उनके बगल में लाइट रिफ्लेक्ट हो रही थी। स्लो मोशन को ध्यान से देखने पर ये भी पता चलता है कि ये लाइट तेजी से गायब भी हो जाती है।
Yes drugged...It's no casual party with jus alcohol... pic.twitter.com/G4sVjL8maL
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
बता दें कि मनजिंदर सिरसा के आरोपों को कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बकवास कहते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कहा है । उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी भी इस पार्टी में मौजूद थीं । यहां किसी ने भी ड्रग्स नहीं ली थी । इसलिए झूठ बातें फैलाना और ऐसे लोगों को बदनाम करना बंद करें जिन्हें आप जानते तक नहीं । मुझे उम्मीद है कि आप हिम्मत जुटाएंगे और सामने आकर माफी मांगेंगे ।'