फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo के बाद सतर्क हुआ हॉलीवुड, सेक्स सीन फिल्माने के लिए शुरू की ये पहल

Tue, 10 Mar 2020 06:59 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Tue, 10 Mar 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
The women helping Hollywood shoot safer sex scenes
एक्टर्स को भी नहीं पता होगी एंडिंग - फोटो : HBO

मनोरंजन की दुनिया में एक नए तरह की नौकरी के मौके तेजी से बढ़ रहे हैं। ये नौकरी है इंटिमेसी कॉर्डिनेटर की, जो हर प्रोडक्शन हाउस के सेट पर मौजूद होता है। #MeToo अभियान के बाद जहां सेक्स सीन्स या अंतरग दृश्यों को शूट करने की जरूरत पड़ती है वहां ये कॉर्डिनेटर मौजूद होते हैं। एलिसिया रोडिस न्यूयॉर्क की एक सेट पर मिशन के तहत टहल रही हैं, वहां चल रहे एक शूटिंग सीन पर उनकी पूरी नज़र है। ये शूटिंग सीन कुछ है, जिसे आप कॉप्लेक्स और डेयरिंग दोनों कह सकते हैं। इस शूटिंग में एक प्रमुख अमेरिकी नेटवर्क की टीवी सिरीज के ग्रुप सेक्स सीन्स को फिल्माया जा रहा है।



एलिसिया यहां यह सुनिश्चित करने को हैं कि निर्देशक इस बात का ख्याल तो रख रहे हैं ना कि शूटिंग में हिस्सा ले रहे सभी 30 कलाकार अपनी अपनी सीमाओं में रहकर शूटिंग करें। उनके पास एक बड़े कागज पर इन कलाकारों की सहमति मौजूद है और उसके देखते हुए एलिसिया यह देख रही हैं कि कलाकार कैमरा चलने पर सहज ढंग से शूटिंग में हिस्सा ले पाएं। न्यूयॉर्क के एक दूसरे कोने में एक थिएटर में चेल्सिया पेस एक जोड़े के बीच चल रहे इंटिमेट सीन्स की कोरियोग्राफी कर रही हैं। चेल्सिया सेक्शुअल शब्दावली के बिना कपल को निर्देश देती हैं, "तुम दोनों एक दूसरे को टटोलो नहीं, बल्कि अपने पार्टनर के साथ मसल्स लेवल पर संपर्क स्थापित करो।" इस निर्देश को सुनने के बाद दोनों फिर से स्टेप्स पर काम करते हैं।

The women helping Hollywood shoot safer sex scenes
Alicia Rodis - फोटो : social media

एलिसिया और चेल्सिया, जो काम कर रही हैं, उन्हें ही इंटिमेसी कॉर्डिनेटर कहते हैं। महज कुछ ही साल पहले इस तरह के काम के अवसर मौजूद नहीं थे, लेकिन एलिसिया और चेल्सिया जैसे पेशेवरों की मांग मनोरंजन जगत में तेज़ी से बढ़ रही है। प्रशिक्षित होने की वजह से ये लोग कलाकारों और प्रोडक्शन हाउस की मदद करते हैं ताकि शारीरिक संपर्क, गले लगाना, किसिंग, न्यूडिटी और सेक्स के नकली दृश्य जैसी संवेदनशील भूमिकाओं को ठीक ढंग से फिल्माया जा सके। कुछ ही सप्ताह पहले, अमरीकी कलाकारों के शक्तिशाली संगठन एसएजी-आफ़्टरा ने बेहद अहम दस्तावेज जारी किया है, जिसके मुताबिक सेक्स सीन्स को फिल्माने के लिए इंटिमेसी एक्सपर्ट की नियुक्ति को जरूरी बना दिया गया है।

यह एक तरह से मनोरंजन जगत में यौन दुर्व्यवहार को रोकने की बड़ी कोशिशों का हिस्सा है। एसएजी-आफ़्टरा की अध्यक्ष अमेरिकी अभिनेत्री ग्रैबिएले कार्टेरिस बताती हैं, "यह हमारे सदस्यों की सुरक्षा की चिंताओं के चलते उठाया गया कदम है। खासकर महिला कलाकारों ने अपनी कहानियां हमें बताई थीं, ये केवल वाइनस्टीन का मामला नहीं था, कई दूसरे लोग भी हैं।" हॉलीवुड में मूवी मुगल के तौर पर मशहूर 67 साल के हार्वी वाइनस्टीन को पिछले महीने न्यूयॉर्क में चले मामले में दो यौन दुर्व्यवहारों का दोषी पाया गया था। उनके खिलाफ लगे आरोपों के चलते ही दुनिया भर में #MeToo और टाइम्स अप आंदोलन की शुरुआत हुई। इसके बाद से बीते दो सालों में हॉलीवुड में इंटिमेसी कॉर्डिनेटरों की मांग में काफी बढ़ोतरी देखी गई।

The women helping Hollywood shoot safer sex scenes
Harvey Weinstein and Georgina Chapman - फोटो : file photo

पहले फाइट कोरियोग्राफर के तौर पर प्रशिक्षण लेने वाली एलिसिया रोडिस बताती हैं, "हमारे पास फ़ाइट सीन्स के लिए स्टंट कोर्डिनेटर, फाइट कोरियोग्राफर होते हैं जो शारीरिक हिंसा के दृश्यों के दौरान कलाकारों का काफी ख्याल रखा करते हैं। लेकिन इंटिमेसी और न्यूडिटी की बात को लोग अहमियत नहीं देते हैं, जबकि ऐसे दृश्यों को फिल्माना भी जोखिम भरी स्थिति होती है। यह निराश करने वाला है।" रोडिस अब फुल टाइम कॉर्डिनेटर हैं और इंटिमेसी डायरेक्टर्स इंटरनेशनल की सह संस्थापिका भी हैं। इंडस्ट्री के विश्लेषकों के मुताबिक अभी अमेरिका और ब्रिटेन में 50 इंटिमेसी स्पेशलिस्ट, प्रोडक्शन हाउसेज को सलाह मशविरा दे रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या बीते कुछ सालों में 10 गुना से ज्यादा बढ़ी है।

अब तक ये माना जाता रहा है कि निर्देशकों के निर्देश के बाद कलाकार इंटिमेसी वाले दृश्यों को इंप्रोवाइज करके शूट करते हैं, ऐसे कलाकार से ही उम्मीद की जाती रही है कि वे सीमा से आगे ना बढ़ें। अभिनेत्री और 2017 में रिसर्च ग्रुप थिएटेरिकल इंटीमेसी एजुकेशन की सह संस्थापिका पेस बताती हैं, "हम लोग अभिनेताओं पर निर्भर हुआ करते थे। हम केवल यह उम्मीद किया करते थे कि अभिनेता का आइडिया पैशन से किया गया शूट निर्देशक की सोच से मैच कर जाए।" इंडस्ट्री के पावर और दबदबे के समीकरणों के चलते कलाकार और खासकर महिला कलाकारों के लिए अपना मुंह खोलना इतना आसान नहीं होता कि वे खुल कर कह सकें कि वे लोग खुश नहीं हैं। पेस बताती हैं, "आत्मरक्षा के लिए पहला नियम यही है कि आपसे जो कहा जाए, उसे हां कहिए। यह कलाकारों की ट्रेनिंग का हिस्सा होना चाहिए।" अक्टूबर, 2017 में हार्वी वाइनस्टीन का स्कैंडल सामने आने से काफी पहले से यह मुद्दा ज़ोर पकड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
The women helping Hollywood shoot safer sex scenes
Maria Schneider - फोटो : social media

बर्नाडो बर्तुलुकी के साथ 1972 में पेरिस में लास्ट टैंगो फिल्म में काम करने के दशकों बाद मारिया स्केनाइडर ने कहा था कि इस शूटिंग के दौरान वह एक हद तक अपमानित हुईं और 'लिटिल रेप' का शिकार हो गई थीं, क्योंकि निर्देशक ने असुरक्षित यौन संपर्क से उन्हें सकते में डाल दिया था। तब वह महज 19 साल की थीं। हाल ही में, इमिलिया क्लार्क ने गेम्स ऑफ थ्रोन्स के कुछ अश्लील दृश्यों के फिल्मांकन को डरावना बताया था। इमिलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था, "मैं फिल्म सेट पर पूरी नग्न थी। ढेरों लोग थे। मुझे नहीं मालूम था कि मुझे क्या करना है। ये भी नहीं मालूम कि मुझसे क्या उम्मीद की जा रही है। मुझे ये भी नहीं मालूम कि आप क्या चाहते हैं। मैं ये भी नहीं जानती थी कि मैं क्या चाहती हूं?"

#MeToo के बाद हॉलीवुड में चीज़ों में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक बदलाव एचबीओ सिरीज द ड्यूस के सेट पर देखने को मिला है। यह सिरीज न्यूयॉर्क में 1970 में बढ़ रही पोर्न इंडस्ट्री पर है। इसमें सेक्स वर्कर और पोर्न स्टार की भूमिका निभने वाली इमिली मेयाड ने अधिकारियों को बताया कि उनके कुछ नग्न दृश्य दब रहे हैं। इमिली मेयाड ने एचबीओ के एक इंटरव्यू में बताया, "मैं ऐसी कलाकार हूं जिसने अपने पूरे करियर में सेक्शुअल किरदार निभाए हैं। मैंने अपना पहला सेक्स सीन 16 साल की उम्र में किया था। कई बार मुझे यह असहज करने वाला महसूस हुआ। यह मैं पल भर में महसूस कर लेती हूं कि कब पीछे हटना है।" इस तरह से पहली बार, किसी प्रमुख टीवी नेटवर्क में एलिसिया रोडिस को सेक्स दृश्यों के फिल्मांकन में मदद करने के लिए रखा गया।

विज्ञापन
The women helping Hollywood shoot safer sex scenes
Game Of Thrones - फोटो : file photo

एलिसिया बताती हैं, "मैं हमेशा कहती हूं, जो स्क्रिप्ट में है और जो नहीं है, उस पर डिस्कस कर लें। इससे सेट पर किसी तरह के सरप्राइज़ की आशंका नहीं रहती। मैं निर्देशक के नजरिए को भी समझना चाहती हूं, साथ ही कलाकारों की सीमाओं का ख्याल भी रखती हूं।" एचबीओ ने बाद में घोषणा की कि अब न्यूडिटी वाले टीवी शो के लिए नेटवर्क इंटिमेसी कॉर्डिनेटरों को अनुबंध पर रखेगा। इसके बाद नेटफ्लिक्स, अमेजॉन और ऐपल प्लस ने भी इसे अपनाया है। अब बड़े थिएटर और प्रोडक्शन हाउस में आपको इंटिमेसी डायरेक्टर दिखाई देने लगे हैं। लंदन के वेस्ट एंड की पहली इंटीमेसी डायरेक्टर यारित डोर ने कहा, "आप मदद करने के लिए होते हैं लेकिन क्रिएटिव प्रॉसेस का हिस्सा भी होते हैं।

आपको यह भी देखना होता कि कहानी बताने में इंटिमेसी कितनी फिट हो रही है। थिएटर में यह चार सप्ताह की प्रक्रिया है। टीवी और फिल्मों में यह जल्दी करना होता है ताकि आप सेट पर जाने से पहले कलाकारों के साथ काफी काम कर सकें।" लास एंजलिस स्थित इंटीमेसी एडवाइजर अमानदा बेलुमेंथल काफी कामुकता वाली सिरीज द अफेयर की एडवाइजर हैं। उनके मुताबिक उनका काम थोड़े मेडिएटर, थोड़े काउंसलर और थोड़े कोरियोग्राफ़र का है। इंटिमेसी प्रोफेशनल एसोसिएशन चलाने वाली बेलुमेंथल बताती हैं, "शो में ये मान लिया जाता है कि कलाकार ने पहले भी ऐसा किया है तो उसके लिए यह सहज है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। कई बार यह बेहद मुश्किल भी होता है। मैं सेट पर कलाकारों को सीमा के अंदर रहने में मदद करती रहती हूं।" बीते एक साल में, इंटिमेसी एक्सपर्ट ने अपनी नौकरियों के लिए तकनीक और प्रोटोकॉल को भी विकसित किया है, वे स्क्रिप्ट को देख रहे हैं, लेखकों के साथ सलाह मशविरा कर रहे हैं और सेक्स संबंधी दृश्यों के फिल्मांकन के तकनीकी पहलू पर भी चर्चा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed