{"_id":"59eef9c94f1c1b72548b8bd9","slug":"there-are-harvey-weinsteins-in-bollywood-too-says-pahlaj-nihalani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए किसने कहा, -बॉलीवुड में भी वाइंस्टीन जैसे अभिनेत्रियों का फायदा उठाने वाले प्रोड्यूसर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए किसने कहा, -बॉलीवुड में भी वाइंस्टीन जैसे अभिनेत्रियों का फायदा उठाने वाले प्रोड्यूसर्स
Tue, 24 Oct 2017 01:58 PM IST
Team Digital
Team Digital
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हार्वी वाइंस्टीन पर लगे अभिनेत्रियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले की आग अब बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। पहले प्रियंका चोपड़ा और अब सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी ने कहा कि बॉलीवुड में भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो नए अभिनेता-अभिनेत्रियों को काम के बदले यौन संबंध बनाने को मजबूर करते हैं....
2 of 5
सेंसर बोर्ड के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी के मुताबिक बॉलीवुड में हार्वी वाइंस्टीन जैसे मौजूद लोगों को सामने लाने की जरूरत है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाइंस्टीन को लेकर बॉलीवुड के संदर्भ में बात की थी। निहलानी ने भी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'प्रियंका सही हैं, बॉलीवुड में भी हार्वी वाइंस्टीन हैं। वे निरंतर संघर्ष करने वालों का फायदा उठाते रहते हैं क्योंकि वे अपने गंदे कामों के प्रति उत्तरदायी नहीं हैं।'
3 of 5
हॉलीवुड की कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हार्वी वाइंस्टीन पर एंजेलिना जॉली, कारा डेलेविंगन, ल्युपिटा न्योंगो और गैनेथ पाल्ट्रो जैसी मशहूर अदाकाराओं सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पहलाज निहलानी ने आगे कहा कि, 'महत्वाकांक्षी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को काम के बदले यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने वाले बॉलीवुड के आरोपियों की एक स्पष्ट सूची है, जो अपने पद का फायदा उठाते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि पहलाज की नई फिल्म 'जूली 2' बॉलीवुड में कास्टिंग पर आधारित है। उन्होंने कहा, 'पीड़ितों को आगे लाने की जरूरत है। हम सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए पीड़ितों की आवाज एकजुट करने की प्रक्रिया में हैं। अब बॉलीवुड के हार्वी वाइंस्टीन को आगे लाने का समय है।' उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा सच के साथ रहा हूं। जब आप अपने पक्ष में हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।