{"_id":"5c4186e7bdec227324213bcb","slug":"there-will-be-no-remake-of-andaz-apna-apna-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह खेमे से उड़ाई गई अंदाज अपना अपना की सीक्वेल की अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह खेमे से उड़ाई गई अंदाज अपना अपना की सीक्वेल की अफवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर, रणवीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्माता विनय सिन्हा की सुपर हिट फिल्म अंदाज अपना अपना की रीमेक या इसकी सीक्वेल फिलहाल बनने नहीं जा रही है। इस फिल्म की सीक्वेल के लिए पहले रणवीर सिंह और रनबीर कपूर और अब रणवीर सिंह और वरुण धवन का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उछाला जा रहा है लेकिन अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक ये सारी अफवाहें सिर्फ रणवीर सिंह की मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए फैलाई जा रही हैं।
2 of 5
andaz apna apna
- फोटो : file photo
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने सलमान खान और आमिर खान को लेकर साल 1994 में फिल्म बनाई थी – अंदाज अपना अपना। ये फिल्म हिंदी सिनेमा की उन चंद फिल्मों में शामिल है जिसे फिल्म रेटिंग की अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट आईएमडीबी पर 8 या उससे ज्यादा की रेटिंग मिली है। अंदाज अपना अपना की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से रेटिंग 8.9 है और इसकी गिनती हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में होती है।
3 of 5
Ranveer and Rohit Shetty
सिम्बा की रिलीज के समय रणवीर सिंह का प्रोफाइल बड़ा करने के लिए निर्देशक रोहित शेट्टी का नाम लेकर ये अफवाह फैलाई गई कि रोहित इस फिल्म का सीक्वेल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें थोडा तड़का डालने के लिए रणवीर सिंह का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा गया। रणवीर की शादी दीपिका पादुकोण से हो चुकी है और रणबीर कपूर का दीपिका पादुकोण से लंबा अफेयर चल चुका है। ऐसे में दीपिका के पति और पुराने प्रेमी के एक साथ एक फिल्म में आने की बात फैलाकर हिंदी सिनेमा के सेलेब्रिटी इंडेक्स में रणवीर सिंह के नंबर बढ़ाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gully boy
- फोटो : tw
अब रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह इन दिनों कुछ कुछ अनुराग कश्यप की राह पर चल रहे हैं। उनके आसपास ऐसे लोगों का मजमा रहता है जो उनकी हर बात को खबर मानकर उसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फैलाते रहते हैं। रणवीर सिंह के एक करीबी ने दो दिन पहले ऐसे ही एक ‘भक्त’ को अंदाज अपना अपना के सीक्वेल में वरुण धवन की एंट्री होने की बात बताई और ये खबर इसी के बाद दो दिन से सोशल मीडिया पर खूब तैर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
अंदाज अपना अपना
इस बारे में जब अमर उजाला ने अंदाज अपना अपना का आईपीआर और कॉपी राइट रखने वाले फिल्म निर्माता विनय सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा से बात की तो उन्होंने ऐसे किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने से साफ इनकार कर दिया। प्रीति खुद भी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। प्रीति ने कहा, “अभी अंदाज अपना अपना की सीक्वेल या रीमेक को लेकर किसी तरह की कोई प्लानिंग नहीं चल रही है और न ही किसी अभिनेता से इसके बारे में संपर्क किया गया है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।