फिल्मों से लंबे समय से दूर ईशा देओल एक खूबसूरत सी बेटी की मां है जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा है। ईशा देओल की बेेटी राध्या 7 महीने की हो गई हैं। जन्म के बाद ईशा देओल ने पहली बार अपनी बेटी राध्या की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। केवल ईशा देओल ही नहीं बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके बच्चे अपनी क्यूटनेस से सभी का ध्यान खींचते हैं।
PHOTOS: राध्या हो या तैमूर, ये हैं 5 सेलिब्रिटी किड जिनकी क्यूटनेस देखें जरूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलिब्रिटी किड की लिस्ट में पहले नंबर पर करीना और सैफ के लाडले तैमूर हैं जो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरते रहते हैं। तैमूर पिछले साल दिसंंबर में ही एक साल के हुए हैं। इन दिनों करीना और सैफ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं जबकि तैमूर मुंबई के एक प्ले स्कूल में दूसरों बच्चों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं।
अबराम
सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में दूसरा नंबर तो शाहरुख के बेटे अबराम का ही आता है। अबराम पापा और फैमिली के साथ हर जगह स्पॉट किए जाते हैं। शाहरुख खुद भी बेटे के साथ बिताए छोटे-छोटे पल शेयर करते रहते है। इन दिनों वह आईपीएल के दौरान शाहरुख के साथ अक्सर मैच देखते हुए नजर आते हैं।
आराध्या बच्चन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की फैन फॉलोइंग भी कुछ कम नहीं है। वह भी बेहद क्यूट हैं और मोस्ट सेलेब किड हैं। कैमरे के आगे आराध्या बिल्कुल हिचकिचाती नहीं हैं। कुछ समय पहले आराध्या को मिल रही अटेंशन पर ऐश्वर्या ने कहा था कि उनकी कोशिश होती है कि आराध्या की जितनी संभव हो उतनी नॉर्मल परवरिश हो।
आहिल
फैन फॉलविंग के मामले में नन्हें आहिल भी कम नहीं हैं। सलमान खान के भांजे आहिल ने मार्च में अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। सलमान और आहिल की आए दिन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। जिसमें मामा और भतीजे खूब मस्ती करते दिखते हैं।