फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के ये 5 गाने सुनने में लगते हैं बिल्कुल भारतीय, लेकिन सबसे पहले बने पाकिस्तान में

Tue, 28 May 2019 10:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
these 5 song are Originally made in Pakistan before india
mohra, kasoor - फोटो : amar ujala
आतंकवाद के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच कलाकारों को लेकर भी विरोध होता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस पाकिस्तान को भारत अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है उसकी कुछ फिल्मों में पाकिस्तान के गानों को देखा और सुना जाता है, और इन गानों को भारतीय दर्शक अपने देश का गाना समझते हैं। जी हां भारत की ऐसी कई फिल्मों में पाकिस्तानी गाने हैं जिन्हें आज तक आप पूरी तरह के भारतीय समझते आए होंगे लेकिन ओरिजिनली और सबसे पहले वो पाकिस्तान में बनाए गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही गानों से रूबरू करवाते हैं। 
साल 2001 में एक्टर आफताब शिवदासानी, लीसा रे, आशुतोष राणा और इरफान खान की फिल्म कसूर आई थी। इस फिल्म के गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म का 'दिल मेरा तोड़ दिया' गाना आज भी कइयों की पहली पसंद है, लेकिन ये बात जानकर हैरानी होगी कि ये गाना पाकिस्तानी फिल्म अजमत के 'वो मेरे न हो सके' गाने से प्रेरित है।  

धर्मेंद्र, राज बब्बर और अमृता सिंह की फिल्म कल की आवाज साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का 'किसी मेहरबां ने आ के' गाना काफी हिट रहा था, लेकिन ये गाना साल 1974 में आई पाकिस्तानी फिल्म शमा के 'किसी मेहरबां ने आ के' का रीमेक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 1990 में आई राज कुमार, राज किरण और प्रेम चोपड़ा की फिल्म पुलिस पब्लिक का 'मैं जिस दिन भूला दूं' गाना तो आपने सुना ही होगा। ये गाना भी पाकिस्तानी फिल्म खूशबू से प्रेरित है। फिल्म खूशबू साल 1979 में आई थी।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और अमरीश पुरी अभिनीत फिल्म आज का अर्जुन साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'गोरी है कलाइयां' अमिताभ बच्चन के सुपरहिट गानों में से एक है। लेकिन ये गाना भी 1976 में आई पाकिस्तानी फिल्म गम्मा बीए के गाने 'निंद्रा नहीं औंदिया' से मिलता-जुलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed