फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने फीस के मामले में हीरो को छोड़ा पीछे, दो ने तो सलमान खान से भी ज्यादा लिए पैसे

Fri, 07 Apr 2023 04:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 07 Apr 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
These Actresses Get Paid More Than Actors From Deepika Padukone To Bhagyashree
भोजपुरी एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हीरो और हीरोइनों की फीस में जमीन आसमान का फर्क होता है। आमतौर पर देखा जाता है कि किसी फिल्म के लिए अभिनेताओं को ज्यादा पैसे दिए जाते हैं। वहीं अभिनेत्रियों एक्टिंग के लिए काफी कम मेहनताना मिलता है। लेकिन इंडस्ट्री में कई मौके ऐसे भी आए हैं जब एक्ट्रेस ने अभिनताओं से ज्यादा फीस चार्ज की है। आइए आपको लिस्ट के जरिए उनके बारे में बताते हैं।

These Actresses Get Paid More Than Actors From Deepika Padukone To Bhagyashree
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित

इस लिस्ट में पहले नंबर पर माधुरी दीक्षित हैं। 90 के दशक में अभिनेत्री का जलवा देखने लायक था। उस दौर में हर बड़ा फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि हम आपके है कौन के लिए माधुरी को सलमान खान से ज्यादा पैसे मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो उस समय एक्ट्रेस को अभिनेता से पांच गुना ज्यादा फीस मिली थी।

These Actresses Get Paid More Than Actors From Deepika Padukone To Bhagyashree
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म पद्मावत में काम करने के लिए दीपिका ने मोटी फीस वसूल की थी। जानकारी के मुताबिक उन्हें इस रोल के लिए 13 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि शाहिद और रणवीर को उनसे कम पैसे दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses Get Paid More Than Actors From Deepika Padukone To Bhagyashree
भाग्यश्री - फोटो : social media
भाग्यश्री

भाग्यश्री ने बहुत कम बॉलीवुड फिल्मों में काम  किया है। साल 1989 में आई मैंने प्यार किया से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। सूरज  बड़जात्या की इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें सलमान खान से ज्यादा पैसे मिले थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को एक लाख रुपये मिले थे, जबकि सलमान  को महज 31 हजार रुपये दिए गए थे।

विज्ञापन
These Actresses Get Paid More Than Actors From Deepika Padukone To Bhagyashree
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट

बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल किया जाता है। अभिनेत्री ने अब तक कई फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक्टर से ज्यादा फीस लेने के मामले में उनका नाम भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक आलिया ने फिल्म राजी के लिए विक्की कौशल से ज्यादा पैसे चार्ज किए थे। मेघना गुलजार की इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 10 करोड़ मिले थे। वहीं, विक्की को तीन-चार करोड़ से संतोष करना पड़ा था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed