फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज के बाद से ही लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दर्शक फिल्म के डायलॉग्स से लेकर फिल्म की कास्ट पर जमकर निशाना साध रहे हैं। यही नहीं, फिल्म देखने के बाद लोग निर्माता ओम राउत पर उनकी धार्मिक भावना आहत करने का भी आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में आज के इस लेख में आपको बता दें कि कृति सेनन से पहले किन अभिनेत्रियों को माता जानकी का रोल ऑफर किया गया था।
Adipurush: कृति से पहले इन अभिनेत्रियों को ऑफर हुआ था 'जानकी' का रोल, लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस भी हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति सेनन
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के फैंस उन्हें जानकी के रोल में काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग फिल्म में कृति के रोल और पहनावे को लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।
कीर्ति सुरेश
साउथ की जानी मानी अभिनेत्री कीर्ती सुरेश अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति सेनन से पहले माता जानकी का रोल कीर्ति सुरेश को ऑफर हुआ था। अभिनेत्री ने इस रोल को एक्सेप्ट भी कर लिया था, लेकिन बाद में अपने बाकी प्रोजेक्ट्स को देखते हुए उन्होंने अपने पांव पीछे खींच लिए थे।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अभी फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ अपना समय बिता रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का को भी ‘आदिपुरुष’ में जानकी का रोल ऑफर हुआ था। अभिनेत्री की निर्देशक ओम राउत से मीटिंग भी हुई थी, लेकिन कुछ परेशानियों के चलते अनुष्का यह फिल्म नहीं कर पाईं।
अनुष्का शेट्टी
साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री की साउथ सिनेमा में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में अनुष्का को भी माता जानकी का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।