फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों के ये 5 अद्भुत रिकार्ड, टूटना मुश्किल सा लगता है, इस एक को तो कोई तोड़ना भी न चाहे

Mon, 23 Sep 2019 06:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
These Amazing Film Records From All Over The World Leave You in a Shock

हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं। चाहे बात हॉलीवुड की हो या बॉलीवुड या फिर तमिल या मलयालम। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए जहन में बस जाती हैं तो कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाती हैं जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन सा लगता है। तो आइए आज बात करते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों की जिन्होंने अद्भुत रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ पाना बहुत मुश्किल है।

These Amazing Film Records From All Over The World Leave You in a Shock
Avengers Endgame

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अब 'एवेंजर्सः एंडगेम (Avengers: Endgame)' का नाम है। दो अरब, उन्यासी करोड़, बासठ लाख चौहत्तर हजार चार सौ एक डॉलर कमाई के साथ एंडगेम ने ये स्थान हासिल किया। 'एवेंजर्स एंडगेम' को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने जेम्स कैमरुन की 'अवतार (Avatar)' की जगह ली। तीसरे नंबर पर 'टाइटैनिक (Titanic)' है।


 
These Amazing Film Records From All Over The World Leave You in a Shock
टाइटैनिक
सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते

बेन हर (1960), टाइटैनिक (1999), लॉर्ड ऑफ द रिंग्सः द रिटर्न ऑफ द किंग (2004)- सभी फिल्मों को 11 अवॉर्ड मिले। अब तक सिर्फ ये फिल्में ही हैं जिसे सबसे ज्यादा ऑस्कर मिले हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना कितना मुश्किल है ये तो आप जानते ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Amazing Film Records From All Over The World Leave You in a Shock
पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन
पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन
यह फिल्म दुनिया की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म को बनाने में करीब 2468 करोड़ रुपए का खर्च आया था। अभी तक इस रिकॉर्ड को बने हुए 14 साल हो गए हैं लेकिन यह रिकार्ड अभी तक टूटा नहीं है। इस मूवी को करीब 4300 थिएटर्स में एक साथ रिलीज किया गया था। इस फिल्म मे कॉस्ट्यूम और लोकेशन पर बहुत खर्चा आया था।
 
विज्ञापन
These Amazing Film Records From All Over The World Leave You in a Shock
द 13 वॉरियर - फोटो : social media
 द 13 वॉरियर
यह फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म का बजट 160 मिलियन था, जिसके एवज में फिल्म ने सिर्फ 60 मिलियन का कलेक्शन किया था। यह रिकॉर्ड कोई जानबूझकर तोड़ना भी नहीं चाहेगा और अगर अनजाने में टूटता भी है, तो तोड़ने वाले के लिए बहुत घाटे का सौदा साबित होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed