{"_id":"5b516c574f1c1b1e308b5c8b","slug":"these-are-the-5-important-difference-between-sairat-and-dhadak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशान-जाह्नवी की लव स्टोरी को 'सैराट' न समझें, 5 सीन बताते हैं अलग है 'धड़क'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशान-जाह्नवी की लव स्टोरी को 'सैराट' न समझें, 5 सीन बताते हैं अलग है 'धड़क'
Fri, 20 Jul 2018 11:03 AM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का सबको बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। आज वो फिल्म रिलीज हो गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान हैं। यह फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। साल 2016 में आई मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' जिन्होंने देखी है उन्हें शायद 'धड़क' में कई कमियां नजर आए। आइए आपको बताते हैं किन 5 चीजों से 'सैराट' से अलग है 'धड़क'....
2 of 6
dhadak
मराठी फिल्म सैराट के लीड हीरो आकाश ठोसर (परश्या) को फिल्म में काफी गरीब दिखाया गया है। इतना ही नहीं उसे नीचे तबके का भी दिखाया गया है बिल्कुल गरीब जिसके परिवार के पास सही से खाने के पैसे भी नहीं होते थे। वहीं 'धड़क' में ईशान खट्टर (मधुकर) को एक मध्य वर्गीय परिवार का बेटा दिखाया गया है। ईशान के पिता उदयपुर में एक लेकसाइड रेस्तरां के मालिक होते हैं और परिवार बड़ी ही खुशी के साथ रहता है।
3 of 6
Dhadak
फिल्म 'सैराट' एक लव स्टोरी के साथ साथ म्यूजिकल कहानी है जहां हर तरफ प्यार के गीत गूंजते नजर आते हैं लेकिन 'धड़क' में इसकी कमी नजर आई है। लव स्टोरी होने के बावजूद फिल्म में म्यूजिक और गानों की कमी है। प्यार की बातों को अक्सर गानों से समझाया जाता है लेकिन 'धड़क' में इसकी कमी खली है। वहीं 'सैराट' के मराठी गानों ने सबके दिल को जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Dhadak
फिल्म 'सैराट' में प्यार को बाकी सब चीजों से ज्यादा अहमियत दी गई थी जबकि 'धड़क' में प्यार के अलावा दूसरे चीजों पर भी ध्यान दिया गया है। करण जौहर की फिल्मों में ड्रामा होना जरूरी होता है और ऐसा ही 'धड़क' के साथ भी हुआ है। फिल्म को कई जगहों पर लव स्टोरी से हटाकर इधर उधर के ड्रामे से भरा गया है। कई घटनाएं ईशान और जाह्नवी की लव स्टोरी पर भारी पड़ी हैं। दोनों में प्यार होने के बावजूद कई कमियां नजर आई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Dhadak
फिल्म 'धड़क' की कहानी बाकी लव स्टोरीज की तरह ही साधारण है। फिल्म में कुछ नयापन देखने को नहीं मिला। जाह्नवी और ईशान की लव स्टोरी के बीच विलेन बनता है जाह्नवी का परिवार लेकिन 'सैराट' में परश्या और आर्ची के प्यार के खिलाफ उनका पूरा समाज होता है क्योंकि परश्या दलित होता है और ये ही उसका सबसे बड़ा गुनाह होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।