{"_id":"5a435d5d4f1c1b4e718bb863","slug":"these-are-the-common-factors-between-salman-shahrukh-and-aamir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के 'सुपर खान' में होती है सलमान की गिनती, ये 4 बातें आमिर, शाहरुख और सलमान में कॉमन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के 'सुपर खान' में होती है सलमान की गिनती, ये 4 बातें आमिर, शाहरुख और सलमान में कॉमन
Wed, 27 Dec 2017 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैरियर की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी इन तीनों ने छोटे पर्दे पर काम करने से जी नहीं चुराया। शाहरुख खान ने कौन बनेगा करोड़पति, क्या आप पांचवी क्लास से तेज है; सलमान खान ने 'बिग बॉस' और दस का दम जैसे रिएलिटी शोज किए तो वहीं आमिर खान 'सत्यमेव जयते' जैसा यादगार टॉक शो का हिस्सा बने।
2 of 6
एक्टिंग के अलावा तीनों को ही प्रोडक्शन की दुनिया खासी रास आ रही है। शाहरुख जहां अपना प्रोडक्शन हाउस खोल चुके हैं तो वहीं सलमान अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में रुपए लगा रहे हैं। आमिर भी प्रॉडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं।
3 of 6
तीनों की ही बॉलीवुड में एंट्री लवर इमेज के साथ हुई जो लंबे समय तक बरकरार रही बतौर हीरो आमिर खान ने जहां 'कयामत से कयामत तक' सलमान खान ने 'मैंने प्यार किया' और शाहरुख खान को दीवाना से बॉलीवुड में शानदार ब्रेक मिला। प्रेम कहानियों पर आधारित ये तीनों ही फिल्में बॉलीवुड में माइल स्टोन साबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माधुरी दीक्षित का तीनों के करियर को फिर से पटरी पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान है। 'कयामत से कयामत तक' के बाद आमिर की लगातार कोई फिल्म हिट नहीं रही। ऐसा लगा की आमिर शायद कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर पाएंगे तभी माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म 'दिल' ने आमिर के फिर से बॉलीवुड में झंडे गड़वा दिए।
विज्ञापन
5 of 6
hahk
ऐसे ही 'मैने प्यार किया' के बाद 1993 तक सलमान खान ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। लेकिन फिर इसके बाद उनकी फिल्में पिटने लगीं और लगने लगा कि सलमान का जादू शायद लंबे समय तक नहीं चल पाएगा तभी 1994 में माधुरी दीक्षित के साथ आई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए और सलमान फिर से लोगों के दिलों में छा गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।