सब्सक्राइब करें

Longest Films: ये हैं बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्में, एक को तो सिनेमाघरों ने दिखानेे से कर दिया था इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 27 Jun 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
These are the Longest bollywood film Mera Naam Joker Lagaan Gangs of Wasseypur Loc Kargil
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्में बनती हैं। इनमें से कुछ तो छोटी होती हैं, लेकिन बहुत सी फिल्में ऐसी भी होती हैं जो एडिटिंग के बाद भी हद से ज्यादा लंबी हो जाती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रनटाइम जानकर आप हैरान रह जाएंगे आइए देखते हैं लिस्ट...


Rhea Chakraborty: मुझे बहुत कुछ कहा गया, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों के रवैये पर छलका रिया का दर्द

These are the Longest bollywood film Mera Naam Joker Lagaan Gangs of Wasseypur Loc Kargil
मेरा नाम जोकर - फोटो : सोशल मीडिया
मेरा नाम जोकर

राज कपूर अभिनीत मेरा नाम जोकर एक कल्ट क्लासिक है। इस फिल्म का रनटाइम तीन घंटे 44 मिनट का था। फिल्म की लंबाई की वजह से इसमें दो इंटर्वल थे। फिल्म में राजू नाम के जोकर की कहानी दिखाई गई थी, जिसे राज कपूर ने निभाया था। देश में यह फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी, लेकिन विदेश में इसने धमाल मचा दिया था। इस इमोशनल ड्रामा को देख लोग भी भावुक हो गए थे।

These are the Longest bollywood film Mera Naam Joker Lagaan Gangs of Wasseypur Loc Kargil
लगान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
लगान

फिल्म लगान आमिर खान के करियर की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया था। बॉक्स ऑफिस पर लगान ने जबर्दस्त कमाई की थी। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म भी काफी ज्यादा लंबी थी। एडिटिंग के बावजूद फिल्म का रन टाइम तीन घंटे 44 मिनट का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the Longest bollywood film Mera Naam Joker Lagaan Gangs of Wasseypur Loc Kargil
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गैंग्स ऑफ वसेपुर

गैंग्स ऑफ वसेपुर को भी कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इसे बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म का टैग भी दिया जा सकता है। शूटिंग के बाद यह फिल्म पांच घंटे 21 मिनट की बनकर तैयार हुई थी। इतनी लंबी फिल्म होने की वजह से कोई भी इसे थिएटरों ने रिलीज करने के लिए तैयार नहीं था। इस समस्या का हल निकालते हुए फिल्म के मेकर्स ने इसे दो भाग में रिलीज करने का प्लान बनाया। बाद में फिल्म के दोनों भाग को तीन महीने के अंतराल पर रिलीज किया गया।

विज्ञापन
These are the Longest bollywood film Mera Naam Joker Lagaan Gangs of Wasseypur Loc Kargil
एलओसी कारगिल - फोटो : सोशल मीडिया
एलओसी कारगिल

इस लिस्ट में एलओसी करगिल का नाम भी शामिल है। यह फिल्म 12 दिसंबर 2003 को रिलीज हुई थी। फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन बॉर्डर जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके जेपी दत्ता ने किया था। यह फिल्म भी काफी लंबी थी। इसका रन टाइम चार घंटे 15 मिनट का था।
Kajol: काजोल ने शाहरुख खान को बताया सबसे समझदार अभिनेता, साझा किया फिल्म 'करण अर्जुन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed