फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किरदार: पर्दे पर महिला का रोल कर चुके हैं ये सुपरस्टार्स, दर्शक भी देखकर रह गए थे हैरान

Sat, 13 Mar 2021 03:16 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Mar 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actors Played Female Roles In Film Aamir Khan And Salman Khan In The List
आमिर खान, सलमान खान और श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा जाता है जब भारत में सिनेमा की शुरुआत हुई थी, तो उस वक्त महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। जिस वजह से पुरुष ही महिलाओं का किरदार निभाते थे। लेकिन कभी-कभी फिल्मों में सीन या कहानी की डिमांड के चलते एक्टर्स महिलाओं के वेश में नजर आते हैं। एक्टर्स के लिए ये बड़ी चुनौती होती हैं कि वो अपने किरदार में कुछ नया और अलग दिखाए। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्होंने जब महिलाओं का रोल किया तो दर्शकों का दिल जीत लिया। आज ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने महिलाओं का रोल तो निभाया ही साथ ही उस किरदार के लिए लोगों की वाहवाही भी लूटी।

These Bollywood Actors Played Female Roles In Film Aamir Khan And Salman Khan In The List
शम्मी कपूर - फोटो : Instagram

शम्मी कपूर
 

पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाने को लेकर बॉलीवुड में बहुत पुराना चलन है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का है। अभिनेता ने महिला बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। साल 1963 में आई फिल्म 'ब्लफ-मास्टर' में शम्मी कपूर लड़की के रोल में नजर आए थे।

These Bollywood Actors Played Female Roles In Film Aamir Khan And Salman Khan In The List
गोविंदा - फोटो : Instagram

गोविंदा

अभिनेता गोविंदा किसी भी किरदार को बखूबी निभाने का दम रखते हैं। उनसे कुछ भी करवा लीजिए वो कभी निराश नहीं करते हैं। गोविंदा ने भी सिल्वर स्क्रीन पर महिला का किरदार निभाया। गोविंदा की फिल्मों के ऐसे कई सीन हैं, जिसमें वह लेडीज गेटअप में नजर आए हैं। इनमें से कुछ फिल्मों में वो कॉमेडी करते दिखे, जैसे 'राजा बाबू', 'आंटी नंबर वन'। गोविंदा महिलाओं के रोल में जब भी पर्दे पर आये हैं, दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actors Played Female Roles In Film Aamir Khan And Salman Khan In The List
आमिर खान - फोटो : Instagram

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शिनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने भी पर्दे पर महिला का किरदार निभाया है। फिल्म 'बाजी' का गाना 'डोले डोले दिल' में आमिर गर्ल लुक में डांस करते हुए दिखे थे। तो वहीं वह टाटा स्काय और कोका-कोला के विज्ञापन में भी महिला के किरदार में स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
These Bollywood Actors Played Female Roles In Film Aamir Khan And Salman Khan In The List
सलमान खान - फोटो : Instagram

 

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान भी फिल्म में लड़की बन चुके हैं। उन्होंने 'जान-ए-मन' में थोड़ी देर के लिए महिला का गेटअप किया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2006 में आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed