बॉलीवुड सेलेब्स कई बार सफलता हासिल करने के लिए अपना नाम बदल लेते हैं या फिर नाम की स्पेलिंग में थोड़ा बदलाव कर लेते हैं। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने पूरे करियर में अपने नाम के साथ सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया है। आइए जानते हैं ऐसी हस्तियों के बारे में...
Bollywood Celebs: उपनाम का इस्तेमाल नहीं करते ये फिल्मी सितारे, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल का पूरा नाम काजोल मुखर्जी हुआ करता था। अभिनेता अजय देवगन से शादी के बाद वे काजोल मुखर्जी देवगन बन गईं, लेकिन काजोल ने कभी भी दोनों उपनामों में से किसी का भी इस्तेमाल नहीं किया। कहा जाता है कि माता-पिता के अलग होने के बाद काजोल ने अपना सरनेम हटा दिया था। काजोल की मां अभिनेत्री तनुजा और पिता का नाम शोमू मुखर्जी है। साल 2008 में अभिनेत्री के पिता का निधन हो गया था।
तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने नाम को छोटकर तब्बू रख लिया। इसके साथ अभिनेत्री ने कभी सरनेम नहीं लगाया। तब्बू अभिनेत्री फराह की छोटी बहन और शबाना आजमी, तन्वी आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं।
वेटरन एक्ट्रेस वैजयंतीमाला कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी हैं। वे भी नाम के साथ सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। अभिनेत्री का पूरा नाम वैजयंतीमाला रमन है। उनका नाम ही इतना बड़ा है, शायद इसीलिए उन्होंने कभी अपना उपनाम नहीं इस्तेमाल किया।
रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है, लेकिन उन्होंने इसे छोटा करके रेखा कर दिया और कभी अपना उपनाम नहीं लगाया। इसके अलावा एक वजह यह भी है कि रेखा के अपने पिता से रिश्ते अच्छे नहीं थे, शायद इसलिए कि उन्होंने कभी अपना सरनेम नहीं लगाया।