बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। ऐसे वे सिर्फ इसलिए नहीं करते, क्योंकि उनके फेवरेट सितारे अच्छे दिखते हैं या फिल्मों में उनका काम काबिल-ए-तारीफ है। वे वास्तव में प्यार करते हैं, क्योंकि वे फैंस के दिलों में एक अच्छे इंसान के रूप में रहते हैं। आज हम आपको उन मशहूर हस्तियां के बारे में बताने जा रहे हैं जो समाज की भलाई में योगदान देने के लिए एनजीओ के माध्यम से लोगों की खूब मदद करते हैं।
Bollywood: आम लोगों की खूब मदद करते हैं ये मशहूर सितारे, लिस्ट में सलमान से लेकर आमिर तक के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी की वजह से वे लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने साल 2009 में 'आई एम फाउंडेशन' की शुरुआत की थी। यह संगठन राष्ट्र को मजबूत करने और समुदायों के भीतर अधिक योगदान को प्रेरित करने के मिशन के साथ विभिन्न मुद्दों पर काम करता है।
साल 2016 में आमिर खान और किरण द्वारा स्थापित 'पानी फाउंडेशन' का लक्ष्य देश (विशेष रूप से महाराष्ट्र) को सूखे से मुक्त बनाना है, जिसने दशकों से मूल निवासियों को प्रभावित किया है। फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को स्वयं समस्या से निपटने के लिए प्रशिक्षित, संगठित और शिक्षित करता है।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे प्रतिभावान अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' की शुरुआत 2015 में दीपिका पादुकोण ने की थी। संगठन का लक्ष्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करना है। फाउंडेशन की स्थापना दीपिका के व्यक्तिगत अनुभवों के परिणामस्वरूप की गई थी।
बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में सलमान खान का नाम जरूर शामिल किया जाता है। एक्टिंग के अलावा वे अपनी दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर हैं। अभिनेता ने वर्ष 2007 में 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' के नाम से अपना गैर-सरकारी संगठन शुरू किया था। यह संगठन देश में वंचितों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल समस्याओं के लिए सक्रिय रूप से काम करता है।
Deadpool 3: 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डेडपूल 3' की शूटिंग पूरी, रयान रेनॉल्ड्स ने खास अंदाज में दी जानकारी