बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमर इंडस्ट्री के नाम से जानी जाती है। दर्शक फिल्मों के अलावा अपने पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्में साइन करने से पहले मेकर्स के सामने काफी अजीबोगरीब शर्त रखते हैं और उन शर्तों के कबूलनामे के बाद ही वह फिल्में करने के लिए राजी होते हैं।
Bollywood: फिल्म साइन करने से पहले ये सितारे रखते हैं अजीबो-गरीब शर्त, इनकी मांग सुन आप भी पकड़ लेंगे माथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ईद पर रिलीज हुई सलमान की इस फिल्म ने दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी है। आपको बता दें कि सलमान खान किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले नो किसिंग पॉलिसी के बारे में बता देते हैं।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। उनकी फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के परचम लहराए थे। आपको बता दें कि शाहरुख किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले ये शर्त रखते हैं कि वह फिल्म में घुड़सवारी नहीं करेंगे।
अक्षय कुमार
फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचाने जाने वाले अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में अपने एक्शन सीन्स को लेकर खूब तारीफें बटोरते हैं। आपको बता दें कि अक्षय किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले ये सुनिश्चित करते है की उन्हें रविवार के दिन छुट्टी मिले, जिससे एक दिन वह अपने परिवार के साथ कुछ समय गुजार सकें।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले न्यूडिटी सीन्स से परहेज करने की शर्त रखती हैं, जिससे फिल्मों में कोई भी ऐसा सीन ना फिल्माया जाए।