फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सितारों ने मजहब के कारण छोड़ी एक्टिंग, जायरा वसीम ने तो कहा था- ईमान से दूर जा रही थी

Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 11 Apr 2021 08:48 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebs left showbiz to follow their religion, Zaira Wasim, Sana Khan
इन सितारों ने मजहब के कारण छोड़ी एक्टिंग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जो इस चकाचौंध भरी दुनिया में कहीं खोकर रह जाते हैं तो कई दर्शकों के चहीते कलाकारों में से एक बन जाते हैं। हालांकि आज भी कई ऐसे सितारे हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक समय पर खूब नाम कमाया और बाद में इसे छोड़कर धार्मिक रास्ता चुन लिया। देखें पूरी सूची...

These Bollywood Celebs left showbiz to follow their religion, Zaira Wasim, Sana Khan
जायरा वसीम - फोटो : Facebook

जायरा वसीम
दंगल फेम अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने अभिनय से सभी को कायल कर दिया लेकिन जल्द ही जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उन्होंने दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार और द स्काई इज पिंक फिल्म में काम किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जायरा ने लिखा था कि वे अब धर्म के प्रचार पर पूरा ध्यान लगाएंगी। उनके इस फैसले से सभी हैरान रह गए थे।

These Bollywood Celebs left showbiz to follow their religion, Zaira Wasim, Sana Khan
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

अनु अग्रवाल
फिल्म आशिकी फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल की जिंदगी उस वक्त बदल गई जब वे एक दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। उस हादसे के बाद वे करीब एक महीने तक कोमा में थीं। जब अनु ठीक हुईं तो वे अध्यात्म की ओर मुड़ गईं। अब अनु योगा करती हैं और आध्यात्मिक जिंदगी जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebs left showbiz to follow their religion, Zaira Wasim, Sana Khan
विनोद खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद खन्ना
70 के दशक के सुपरहिट हीरो विनोद खन्ना का नाम भी इस सूची में शामिल है। लोकप्रियता हासिल करने के बाद विनोद खन्ना ग्लैमरस दुनिया छोड़कर आध्यात्म की ओर बढ़ गए थे। अभिनेता 1975 में अपने धर्म गुरू ओशो की शरण में चले गए और अपने परिवार को भी पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
These Bollywood Celebs left showbiz to follow their religion, Zaira Wasim, Sana Khan
सोफिया हयात - फोटो : instagram/sofiahayat

सोफिया हयात
बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं सोफिया हयात ने कई फिल्मों में भी काम किया है। सोफिया अब फिल्मी दुनिया से किनारा कर चुकी हैं। वे खुद को नन बताती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नन के तौर पर कई तस्वीरें साझा की हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed