फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: इन सितारों की अदाकारी और जुनून से कोसों दूर है उम्र का असर, अब भी चल रहा अभिनय का सिक्का

Sun, 06 Aug 2023 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Aug 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Still Famous in Old Age Neena Gupta Anupam Kher Amitabh Bachchan Neetu Kapoor
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर लोग बुजुर्गावस्था की दहलीज को आराम करने का चरण मानते हैं। यह सबकी निजी पसंद हो सकती है कि उम्रदराज होने के बाद अपना समय किस तरह व्यतीत करें, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी कुछ लोग बेहद सक्रिय रहते हैं। इस सूची में सिनेमाजगत के कई सितारे भी शामिल हैं। अभिनय और फिल्मों के प्रति इन सितारों में ऐसा जुनून है कि इन्होंने उम्र को भी मात दे डाली है। किसी युवा कलाकार की तरह यह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

These Bollywood Celebs Still Famous in Old Age Neena Gupta Anupam Kher Amitabh Bachchan Neetu Kapoor
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन इस साल अक्तूबर में 81 वर्ष के हो जाएंगे। मगर, अपनी सक्रियता से उन्होंने यह दिखा दिया है कि अगर अपने काम के प्रति जुनून हो तो उम्र महज एक संख्या भर है। आज भी वह किसी युवा एक्टर से अधिक फुर्ती और जोश के साथ अपने काम में तल्लीन रहते हैं। इस उम्र में भी अदाकारी के प्रति उनका जज्बा कम नहीं हुआ है। जल्द ही वह 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी एक फिल्म के लिए सात से दस करोड़ रूपये फीस लेते हैं। फिल्मों के अलावा बिग बी नियमित रूप से ब्लॉग भी लिखते हैं।

These Bollywood Celebs Still Famous in Old Age Neena Gupta Anupam Kher Amitabh Bachchan Neetu Kapoor
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर भी इस सूची में आते हैं। उन्होंने अपने करियर में पांच सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर की उम्र 68 वर्ष है, मगर उम्र का असर उन्हें छू भी नहीं गया है। जल्द ही वह कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुपम खेर एक फिल्म के लिए करीब पांच करोड़ रूपये फीस लेते हैं। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebs Still Famous in Old Age Neena Gupta Anupam Kher Amitabh Bachchan Neetu Kapoor
दबंग 3 में डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डिंपल कपाड़िया
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस की उम्र अब 66 वर्ष है। मगर, सिनेमा की दुनिया में उनका सिक्का अब भी चल रहा है। एक्ट्रेस इस साल की सबसे चर्चित फिल्म 'पठान' में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने 'तू झूठी मैं मक्कार' में भी काम किया। वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में भी डिंपल की खूब तारीफ हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'पठान' के लिए उन्हें दो करोड़ रुपये फीस मिली थी।
Alia Bhatt: फिल्म 'डार्लिंग्स' को एक साल हुआ पूरा, आलिया भट्ट ने BTS वीडियो शेयर कर याद की ताजा

विज्ञापन
These Bollywood Celebs Still Famous in Old Age Neena Gupta Anupam Kher Amitabh Bachchan Neetu Kapoor
बोमन ईरानी - फोटो : social media

बोमन ईरानी
कॉमेडी रोल हो या गंभीर भूमिका, बोमन ईरानी हर तरह के किरदार में जान फूंक देते हैं। एक्टर की उम्र यूं तो 63 वर्ष है, लेकिन अपनी अदाकारी से वह हमेशा उम्र को मात देते हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने '3 इडियट्स', 'वेल डन अब्बा', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'ऊंचाई', 'जॉली एलएलबी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोमन एक फिल्म के लिए चार करोड़ रुपये से ज्याद फीस लेते हैं।
Sonu-Salman: सोनू सूद और सलमान खान से मिलकर अपना दर्द बताना चाहते हैं खिला नंद झा, बोले- 'कर्ज ने तोड़ दी कमर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed