बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में अच्छा नाम कमाकर और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बाद शादी की है। इस लिस्ट में बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। वहीं एक सूची ऐसे कलाकारों की भी है जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम ही अपनी शादी के बाद रखा। आज हम आपको बॉलीवुड के उन्हीं अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से रूबरू करवा रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर...
फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर चुके थे ये सितारे, बाद में हुआ खुलासा तो टूट गए दर्शकों के दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि बॉलीवुड में कदम रखने के पहले ही सोनू सूद की शादी हो चुकी थी । उन्होंने साल 1996 में गर्लफ्रेंड सोनाली सूद से शादी की थी। सोनू सूद ने अभिनय की शुरुआत 1999 में साउथ सिनेमा से की थी।
यह बात सभी जानते हैं सनी लियोनी फिल्मों में आने से पहले एक एडल्ट फिल्म स्टार थीं। साथ ही वह शादीशुदा भी थीं। सनी लियोनी ने साल 2011 में एडल्ट फिल्म स्टार अभिनेता डेनियल वेबर से शादी थी। शादी के एक साल बाद फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था।
शाहरुख खान 'किंग खान' के नाम से भी जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान का संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही गौरी खान से शादी कर ली थी। इन दोनों की प्रेम कहानी के कई किस्से भी सुनने को मिलते हैं।
यह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से रखा था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। चित्रांगदा सिंह फिल्मों में आने से पहले ही शादीशुदा थीं। उन्होंने 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। हालांकि चित्रांगदा सिंह और ज्योति रंधावा का तलाक हो चुका है।