फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Real Love Stories: असली प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये फिल्में, लिस्ट में 12वीं फेल का नाम भी है मौजूद

Wed, 24 Apr 2024 11:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Based On Real Love Story Shershaah Guru Rustom 12th Fail
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों को देखने को बाद अक्सर लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है कि असल जीवन में ऐसा नहीं हो सकता है। हालांकि, बहुत सी ऐसी खूबसूरत प्रेम कहानियां हैं, जिन पर फिल्में बनाई जा चुकी हैं। आइए जानते हैं वास्तिवक लव स्टोरी पर आधारित इन फिल्मों के बारे में...


Sahiba-Diljit: फिल्म के सेट पर साहिबा के बगल में ही बैठे थे दिलजीत, फिर भी आधे घंटे तक क्यों नहीं चला पता?

These Bollywood Movies Based On Real Love Story Shershaah Guru Rustom 12th Fail
गुरु - फोटो : यूट्यूब
गुरु

साल 2007 में बड़े पर्दे पर आई फिल्म गुरु कथित तौर पर बिजनेसमैन धीरूभाई अंबानी के वास्तविक जीवन पर आधारित थी। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में अभिषेक का किरदार धीरूभाई अंबानी से प्रेरित था। वहीं, ऐश्वर्या कथित रूप से उनकी पत्नी कोकिलाबेन अंबानी के किरदार में दिखी थीं।

These Bollywood Movies Based On Real Love Story Shershaah Guru Rustom 12th Fail
शेरशाह - फोटो : यूट्यूब
शेरशाह

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्रम बत्रा की खूबसूरत प्रेम कहानी भी दिखाई गई है। इसका निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया था। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Based On Real Love Story Shershaah Guru Rustom 12th Fail
रुसतम - फोटो : यूट्यूब
रुसतम

2016 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म रुसतम में भी रियल लव स्टोरी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। टीनू सुरेश के निर्देशन में बनी यह फिल्म  नौसेना अधिकारी के.एम. नानावटी के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में उनकी पत्नी सिल्विया के साथ उनकी  प्रेमकहानी दिखाई गई है। अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और अर्जन बाजवा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

विज्ञापन
These Bollywood Movies Based On Real Love Story Shershaah Guru Rustom 12th Fail
12वीं फेल - फोटो : यूट्यूब
12वीं फेल

विक्रांत मैसी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 12वीं फेल में भी असली जीवन की प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में आईपीएस अफसर मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी की लव स्टोरी दिखाई गई है। दर्शकों के साथ समीक्षकों को भी यह फिल्म खूब पसंद आई थी। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सराहना कई दिग्गजों कलाकारों ने भी की है।
Adhyayan Suman : कंगना रणौत से हुए ब्रेकअप के सवाल पर अध्ययन सुमन ने दी प्रतिक्रिया, कही दी यह बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed