फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Khan Rajeev Rai: 18 बरस में हिट हीरोइन, 19 में शादी, 20 साल की थीं जब मां बनी, और अब आया पति पर प्यार...

Wed, 24 Apr 2024 05:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Apr 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Tridev Actress Sonam Rai again active in film industry Know about her love story and wedding with Rajeev Rai
राजीव राय, सोनम राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अगर आपने बीती सदी के आखिरी दशकों की फिल्मों से दिल लगाया है तो आपको अभिनेत्री सोनम तो जरूर याद होंगी। जी हां, अभिनेता रजा मुराद की वही भांजी जिन्हें हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा ने फिल्म ‘विजय’ में लॉन्च किया था। यहां से उड़ीं सोनम जो एक बार निर्माता गुलशन राय के बेटे राजीव राय के साथ एक बार चोंच लड़ाने निकलीं, तो ‘त्रिदेव’ तक आते आते सोनम राय बन चुकी थीं। महज 19 साल में शादी और 20 साल में मां बन गईं सोनम इन दिनों फिर से सक्रिय होती दिख रही हैं। हाल ही में वह अपने पति की अगली फिल्म के एक गाने की रिकॉर्डिंग पर भी नजर आईं।


South Cinema: ‘आडुजीवितम’ का कलेक्शन 150 करोड़ पार, अब निगाहें साउथ सिनेमा की इन मेगा बजट फिल्मों पर

Tridev Actress Sonam Rai again active in film industry Know about her love story and wedding with Rajeev Rai
सोनम राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

उत्तर प्रदेश के चर्चित जिले रामपुर में जन्मी सोनम का असली नाम बख्तावर खान बताया जाता है। सोनम नाम उन्हें यश चोपड़ा ने दिया, जब वह फिल्म ‘विजय’ बना रहे थे। ‘मिट्टी और सोना’, ‘अजूबा’ ‘आखिरी गुलाम और ‘त्रिदेव’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं सोनम ने 1991 में अपने करियर के चरम पर राजीव राय से शादी की। शादी के 25 साल बाद ये दोनों साल 2016 में अलग हो गए। लेकिन, इन दोनों के बीच का रिश्ता फिर से खिलता-महकता दिखाई दे रहा है। दोनों एक साथ दिख रहे हैं और दोनों के चेहरे पर एक दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान भी दिख रहा है।

Tridev Actress Sonam Rai again active in film industry Know about her love story and wedding with Rajeev Rai
सोनम राय, देव आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

खुद सोनम ने भी ये बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। वह मानती हैं कि उनकी शादी बहुत चुनौतीपूर्ण रही और हमेशा तलवार की धार पर चलने जैसी रही है। अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में वह लिखती हैं, “आप उस शादी के बारे में कैसे बात कर सकते हैं जो धमकियों के साथ 25 साल से अधिक समय तक चली। साथ में एक ऑटिस्टिक बच्चे के साथ विभिन्न देशों, शहरों, महाद्वीपों में घूमते हुए मेरी जिंदगी सूटकेस के साथ ही चलती रही। एक के बाद एक माता-पिता को खोना एक बड़ी क्षति थी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Tridev Actress Sonam Rai again active in film industry Know about her love story and wedding with Rajeev Rai
जोरा जोरावर का लोकेशन, राजीव राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अपने वैवाहिक जीवन की त्रासदियों को याद करने के बाद सोनम अपने पति राजीव राय के बारे में कुछ बेहद भावुक बातें भी लिखती हैं। उन्होंने लिखा, “राजीव हमेशा मेरे दिल में थे, हैं और रहेंगे। अपनी तमाम परेशानियों के बावजूद उन्होंने मुझे हमेशा एक रानी की तरह सम्मान दिया। राजीव ने मेरे लिए, हमारे बेटे के लिए और मेरे माता-पिता के लिए जो कुछ भी किया उसके मैं उनकी आभारी हूं। राजीव आपने मुझे मेरे करियर की सबसे बड़ी हिट ‘त्रिदेव’ दी और अद्भुत बेटा दिया।”

विज्ञापन
Tridev Actress Sonam Rai again active in film industry Know about her love story and wedding with Rajeev Rai
अपने बेटे के साथ सोनम राय और राजीव राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

सोनम ने इस पोस्ट के साथ कुछ फोटो भी साझा की हैं, जिनमें वह राजीव राय और संगीतकार विजू शाह के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटो के बारे में सोनम लिखती हैं, “यहां मैं मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो की हमारी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हूं जहां मैंने विजू शाह और राजीव राय की नई फिल्म का एक गाना सुना। ये जल्द ही रिलीज होने वाला है।”
Kanguva Beats BMCM: कांगुवा ने बड़े मियां छोटे मियां को पीछे छोड़ा, स्पेशल इफेक्ट्स का दिखेगा इंटरनेशनल अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed