सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन ओटीटी पर खूब देखी गईं ये फिल्में, इस मूवी ने किया था सभी को हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Flop on Box Office but Superhit on Youtube
बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्में, जो इंटरनेट पर खूब पसंद की गईं - फोटो : Social media

बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्मों को शानदार माना जाता है। लेकिन किसी फिल्म के अच्छे होने का ये अकेला मानक नहीं हो सकता है। भारत में हर साल बड़ी संख्या में छोटे-बड़े बजट वाली फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें से कई औसत कहानियों वाली फिल्में जबरदस्त प्रचार, पीआर और बड़ी स्टारकास्ट के चलते हिट हो जाती हैं। लेकिन कई फिल्में अच्छी स्क्रिप्ट और कलाकारों की एक्टिंग के बाद भी हिट नहीं हो पाती हैं। हर साल ऐसी ही कई फिल्में अच्छी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाती हैं। अंदाज अपना अपना, रहना है तेरे दिल में और तुम बिन जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं लेकिन बाद में टीवी पर आने के बाद इन तीनों फिल्मों को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। आइए आज जानते हैं हाल में रिलीज हुईं उन फिल्मों के बारे में जो स्क्रिप्ट और एक्टिंग के स्तर पर शानदार थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

Trending Videos
These Bollywood Movies Flop on Box Office but Superhit on Youtube
तुम्बाड - फोटो : सोशल मीडिया

1. तुम्बाड (2018)

तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हॉरर फिल्म तुम्बाड बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। इस फिल्म ने सिर्फ 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद लोगों ने इस फिल्म को देखा और इसको अच्छे रिव्यू दिए। माउथ पब्लिसिटी के चलते इस फिल्म को रिलीज होने के बाद अधिक लोगों ने देखा। अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है तो इस हॉरर फिल्म को देख सकते हैं। इस मूवी ने सभी को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Flop on Box Office but Superhit on Youtube
संजय मिश्रा - फोटो : a

2. कामयाब

अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले संजय मिश्रा इस इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। लंबे संघर्ष और अलग अलग तरह के रोल के बाद संजय मिश्रा ने आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। संजय मिश्रा की फिल्म कामयाब दृश्यम फिल्म्स बैनर के तले बनी थी। इस फिल्म में संजय मिश्रा के काम की जबरदस्त तारीफ हुई है। ये फिल्म एक अदाकार की जिंदगी पर आधारित थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी।

These Bollywood Movies Flop on Box Office but Superhit on Youtube
करीब करीब सिंगल - फोटो : Social media

3. करीब करीब सिंगल (2017)

अभिनेता इरफान खान दुनिया को बेशक अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनकी फिल्में और अदाकारी आज भी दर्शकों की यादों में बनी हुई हैं। ऐसी ही उनकी एक फिल्म करीब करीब सिंगल साल 2017 में आई थी। इस फिल्म की निर्देशक तनुजा चंद्रा थीं जबकि सह कलाकार दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती थीं। फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट बेहद शानदार थी। बेहद सहज अभिनय और निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा देखा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं कर पाई।
विज्ञापन
These Bollywood Movies Flop on Box Office but Superhit on Youtube
1971 - फोटो : Social media

4. 1971 (2007)

मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के एक शानदार कलाकार माने जाते हैं। दशकों के संघर्ष और मेहनत के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। 2007 में मनोज की एक फिल्म आई थी 1971। ये युद्ध पर आधारित एक फिल्म थी। उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी लेकिन ऑनलाइन रिलीज होने के बाद लोगों ने इस फिल्म और उसमें अभिनेताओं की एक्टिंग को काफी सराहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed