{"_id":"611e03caea89aa2115722f0f","slug":"when-kareena-kapoor-addressed-katrina-kaif-as-her-sister-in-law-ranbir-kapoor-was-shocked","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: जब करीना ने बता दिया था कटरीना कैफ को अपनी भाभी, देखने लायक हो गया था रणबीर का चेहरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प: जब करीना ने बता दिया था कटरीना कैफ को अपनी भाभी, देखने लायक हो गया था रणबीर का चेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना, कटरीना, रणबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड की शीला यानि कटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कटरीना का नाम काफी समय से विक्की कौशल संग जोड़ा जा रहा है वहीं हाल ही में ऐसी खबरें सामने आ गईं की दोनों ने सगाई कर ली है। इसके साथ ही विक्की और कटरीना की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। हालांकि ये खबरें पूरी तरह गलत हैं।
जब करीना ने बता दिया था कटरीना को अपनी भाभी
कटरीना की टीम की तरफ से साफ कर दिया गया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं वो किसी पार्टी की पुरानी तस्वीरे हैं। वहीं फैंस इंतजार कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ऐसा हकीकत में हो जाए और कटरीना मिसेज कौशल बन जाएं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब कटरीना कपूर परिवार की बहू बन सकती थीं। खुद करीना कपूर खान ने कटरीना को अपनी भाभी बता दिया था।
Trending Videos
2 of 5
करीना कपूर खान, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करीना और रणबीर एक साथ पहुंचे थे। वहां करण ने करीना से पूछ लिया था कि वो कौन सी एक्ट्रेस है जिसके साथ करीना को अगर रोमांटिक होना पड़े तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी? इस पर करीना ने कह दिया था, 'अगर ऐसा हो तो मैं अपनी होने वाली भाभी कटरीना संग ज्यादा सहज रहूंगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस जवाब को सुनने के बाद जहां करण एक दम हक्के बक्के रह गए थे तो वहीं रणबीर भी हैरानी भरे चेहरे के साथ मुस्कुराने लगे थे। इसके साथ उन्होंने ये भी कह दिया था कि उनका दिमाग 'भाभी' शब्द पर अटक गया है। करीना की ये बात सुनकर उस वक्त हर किसी को लग गया था कि अब कटरीना और रणबीर जरूर शादी कर लेंगे। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और रणबीर-कटरीना का ब्रेकअप हो गया।
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे दिलचस्प बात ये है कि कॉफी विद करण में ही कटरीना ने कहा था कि उन्हें लगता है कि विक्की कौशल संग पर्दे पर उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी। इसके बाद जब विक्की कौशल से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो वो सोफे पर खुशी से बेहोश हो गए। इसके कुछ समय बाद ही विक्की और कटरीना के अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगीं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप की खबरों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें रणबीर की तो इन दिनों आलिया संग रिलेशनशिप में हैं। रणबीर और आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। ऐसी खबरें भी आती रहती हैं कि आलिया और रणबीर जल्द शादी कर सकते हैं। फिलहाल रणबीर आलिया पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।