फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: बॉलीवुड की ये फिल्में रिलीज के वक्त लोगों को नहीं आई थीं पसंद, बाद में बन गईं क्लासिक कल्ट

Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Flopped at Box Office Later Gained Cult Classic Status from Sholay to Sooryavansham
अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल बड़ी संख्या में फिल्में रिलीज होती है। इनमे से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। वहीं, कुछ फिल्में  लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पातीं। हालांकि हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्में भी मौजूद हैं जो रिलीज के तुरंत बाद फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन  वक्त ने इन फिल्मों को क्लासिक कल्ट बना दिया। आइए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।

These Bollywood Movies Flopped at Box Office Later Gained Cult Classic Status from Sholay to Sooryavansham
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
 शोले

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'शोले' रिलीज के बाद पहले हफ्ते में समीक्षकों द्वारा फ्लॉप करार दे दी गई थी। हालांकि बाद में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह सिनेमाघरों में शोले देखने के लिए भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे कामयाब फिल्म बन गई। आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं।

These Bollywood Movies Flopped at Box Office Later Gained Cult Classic Status from Sholay to Sooryavansham
अंदाज अपना अपना - फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज अपना अपना

इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान पहली बार एक साथ नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि बाद के वर्षों में इस फिल्म की कॉमेडी को लोगों ने काफी पसंद किया। आज इसे ऑल टाइम सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शुमार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Flopped at Box Office Later Gained Cult Classic Status from Sholay to Sooryavansham
सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशम

अमिताभ बच्चन की इस फिल्म से बच्चा-बच्चा वाकिफ है। टीवी पर यह फिल्म अक्सर देखने को मिल जाती है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चल सकी थी। दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया था। बाद में इसके टीवी प्रसारण के बाद फिल्म की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।

विज्ञापन
These Bollywood Movies Flopped at Box Office Later Gained Cult Classic Status from Sholay to Sooryavansham
अग्निपथ - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ

इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन की अग्निपथ का नाम भी शामिल है। साल 1990 में इस फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा थी। हालांकि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप करार दी गई। धीरे-धीरे टीवी और डीवीडी के माध्यम से फिल्म ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।  विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभाने के लिए अमिताभ बच्चन की आज भी तारीफ की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed