सब्सक्राइब करें

Bollywood: विलेन के दम पर हिट हुईं ये फिल्में, लिस्ट में शाहरुख से लेकर रणवीर तक की मूवीज शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 04 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Hit For Villain Roles from Ek Villain to Mardaani 2
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

किसी भी फिल्म के हिट होने का श्रेय सबसे पहले हीरो को ही दिया जाता है। हालांकि, विलेन के बिना कोई भी फिल्म अधूरी ही रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हीरो ने नहीं बल्कि विलेन ने अपने दम पर हिट कराया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह जैसे सितारों के नाम तक शामिल हैं। आइए जानते हैं....

Trending Videos
These Bollywood Movies Hit For Villain Roles from Ek Villain to Mardaani 2
एक विलेन - फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन

साल 2014 में रिलीज हुई एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले एक्टर रितेश देशमुख उन पर भारी पड़ गए थे। फिल्म में रितेश की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। बॉक्स् ऑफिस पर भी फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Hit For Villain Roles from Ek Villain to Mardaani 2
डर - फोटो : सोशल मीडिया
डर

शाहरुख को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान दिलाने वाली फिल्मों में से एक डर भी है। साल 1993 में आई इस फिल्म में किंग खान विलेन के रोल में थे। उनके अलावा डर में सनी देओल और जूही चावला भी थीं, लेकिन फिल्म को हिट कराने का सारा श्रेय शाहरुख की एक्टिंग को दिया जाता है। उनका निभाया यह किरदार आज भी लोगों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है।

These Bollywood Movies Hit For Villain Roles from Ek Villain to Mardaani 2
विशाल जेठवा - फोटो : सोशल मीडिया
मर्दानी 2

रानी मुखर्जी की हिट फिल्मों में मर्दानी 2 का नाम भी शामिल है। फिल्म में अभिनेत्री ने बेशक अच्छा रोल निभाया है। हालांकि, इसमें विलेन का रोल निभाने वाले विशाल जेठवा ने अपनी अदाकारी से लोगों को चौंका दिया था। दर्शकों को फिल्म में उनकी एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई थी।

विज्ञापन
These Bollywood Movies Hit For Villain Roles from Ek Villain to Mardaani 2
पद्मावत में रणवीर सिंह का लुक - फोटो : social media
पद्मवात

संजय लीला भंसाली को उनकी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब तक वह कई पीरियड फिल्में बना चुके हैं। फिल्म पद्मवात का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने विलेन का रोल निभाया था। अभिनेता ने फिल्म में अपनी अदाकारी से लोगों को काफी ज्यादा इंप्रेस किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 300 करोड़ से अधिक की  कमाई करने में सफल हुई थी।
Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा संग शादी को लेकर तेजस्वी प्रकाश का बड़ा खुलासा, बताया कब रचाएंगी ब्याह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed