फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: मेकर्स के हिंट देने के बाद भी नहीं बन सके इन फिल्मों के सीक्वल, लिस्ट के नाम देखकर होगी हैरानी

Mon, 08 Apr 2024 09:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Apr 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Movies Sequel Never made after makers Hint Ra.one Pk Jagga Jasoos chandni chowk to africa
हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल बड़ी संख्या में फिल्मों का निर्माण होता है, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहती हैं। बॉलीवुड में अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनके अगले भाग का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आखिरी सीन में इसके सीक्वल का हिंट दिया गया था, लेकिन अब तक ये फिल्में नहीं बन सकी हैं। 

Bollywood Stars: महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं ये सितारे, इस सुपरस्टार के पास है सबसे महंगी कार

 

These Bollywood Movies Sequel Never made after makers Hint Ra.one Pk Jagga Jasoos chandni chowk to africa
चांदनी चौक टू चाइना - फोटो : सोशल मीडिया
चांदनी चौक टू चाइना

फिल्म चांदनी चौक टू चाइना में अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण ने जमकर एक्शन दिखाया था। मारधाड़ के साथ खिलाड़ी कुमार ने फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने की भी कोशिश की थी। इस फिल्म के अंत में चांदनी चौक टू अफ्रीका बनाने का हिंट दिया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन न कर पाने की वजह से इसका सीक्वल कभी न बन सका।
Dhanush-Aishwarya Rajinikanth Divorce: टूट गया धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता, दाखिल की तलाक की अर्जी

These Bollywood Movies Sequel Never made after makers Hint Ra.one Pk Jagga Jasoos chandni chowk to africa
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया
रा.वन

शाहरुख खान की इस साइंस फिक्शन फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में कमाल के वीएफएक्स देखने को मिले थे। फिल्म में किंग खान और अर्जुन रामपाल की अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के अंत में इसके अलगे भाग को लेकर हिंट दिया गया था, लेकिन अब तक इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Movies Sequel Never made after makers Hint Ra.one Pk Jagga Jasoos chandni chowk to africa
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके

राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में पीके का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। आमिर खान अभिनीत यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही थी। फिल्म के अंत में रणबीर कपूर नजर आए थे, जिसे देखकर लोगों को लगा कि इसका सीक्वल भी आएगा, लेकिन मेकर्स ने अब तक इस फिल्म के अगले भाग को लेकर कोई एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
These Bollywood Movies Sequel Never made after makers Hint Ra.one Pk Jagga Jasoos chandni chowk to africa
जग्गा जासूस - फोटो : सोशल मीडिया
जग्गा जासूस

इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस का नाम भी शामिल है।  इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं। इसके आखिरी सीन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को विलेन के रूप में दिखाया गया था। देखने से ऐसा लग रहा था कि फिल्म का दूसरा भाग भी बनेगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन  न करने पाने की वजह से यह प्रोजेक्ट आज तक नहीं शुरू हो सका। 
Harman Baweja Ikhwan: रियल हीरो की लाइफ को पर्दे पर उतारेंगे हरमन बावेजा, नाम है इख्वान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed