बड़े पर्दे पर कई बड़े सितारे अक्सर भाई-बहन के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म के मेकर्स कई बार ऐसे रियल सिबलिंग्स को कास्ट करते हैं, जिससे कहानी पर अच्छा इम्पैक्ट पड़े। साथ ही शूटिंग के दौरान कलाकारों के इमोशन भी वास्तविक लगे। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे रियल भाई-बहन भी हैं जो लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हुए हैं, लेकिन आज तक उन्हें बड़े पर्दे पर एक साथ काम करने का मौका नहीं मिल सका है।
Celebs: बॉलीवुड के इन रियल भाई-बहनों ने एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं किया काम, लिस्ट देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों ही बॉलीवुड की सुपरहिट अदाकाराएं हैं। 90 के दशक में करिश्मा अपना जलवा फिल्मों में दिखा चुकी हैं। वहीं, रिफ्यूजी से अपनी शुरुआत करने वाली करीना की गिनती भी इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्रियों में होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज तक दोनों ही अभिनेत्री एक साथ बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।
Abdu Rozik: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिखाई देंगे अब्दु रोजिक? शिव ठाकरे के साथ मचाएंगे धमाल
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर कलाकार हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बड़े अभिनेताओं के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके ही नक्श-ए-कदम पर चलकर उनकी कजिन बहन परिणीति ने भी अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। अच्छी अदाकारी के बावजूद दोनों आज तक एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं कर सकी हैं।
Samantha: सामंथा रुथ प्रभु ने किया अपनी नई लव स्टोरी का खुलासा, 'सिटाडेल' के साथ जुड़ा है कनेक्शन
अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इश्कजादे से की थी। अब तक वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी बहन जान्हवी भी बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं। फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने के बावजूद भी दोनों को अब तक एक साथ किसी फिल्म में नजर आने का मौका नहीं मिल सका है।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने कान डेब्यू के लिए इस वजह से पहना था लहंगा, बोलीं- मुझे भारतीय होने पर गर्व
साल 2000 में आई फिल्म कहो न प्यार है से अमीषा पटेल रातोंरात इंडस्ट्री में छा गई थीं। इसके बाद वह कई बड़े सितारों के साथ नजर आईं। वहीं, उनके भाई अश्मित पटेल भी एक एक्टर हैं। बहुत सी फिल्मों में वह लीड और सपोर्टिंग रोल निभा चुके हैं। हालांकि, भाई-बहन ने एक साथ कभी भी किसी फिल्म में काम नहीं किया है।
Akshara Singh: बागेश्वर धाम के दरबार में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को गाकर सुनाया भजन