फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saas Bahu Jodiyaan: आलिया-नीतू से लेकर करीना-शर्मिला तक, जानें कैसा है इन सास-बहुओं का रिश्ता

Wed, 27 Apr 2022 01:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Apr 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood SaaS Bahu Jodi like neetu kapoor alia bhatt kareena kapoor sharmila tagore Who Loves Each Other News in Hindi
बॉलीवुड की पॉपुलर सास-बहू जोड़ियां - फोटो : social media

सिनेमा जगत की कई फिल्मों और टीवी शो में हमने देखा है कि सासा और बहुओं के बीच अच्छी दोस्ती नहीं होती है। टीवी शो और फिल्मों में ऐसा देख हम सभी ने सास-बहु की जोड़ी का मतलब लड़ाई-झगड़ा और तू-तू मैं-मैं ही समझ लिया है। हालांकि, यह हमेशा सच नहीं होता है। बॉलीवुड की रील लाइफ से बाहर आकर अगर हम रियल लाइफ की बात करें तो कई अभिनेत्रियां अपनी सास के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करती हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए ऐसी ही कुछ सास-बहू की जोड़ी लेकर आए हैं, जिनके बीच मां-बेटी जैसा रिश्ता है। नीतू कपूर-आलिया भट्ट से लेकर डेनिस मिलर जोनस-प्रियंका चोपड़ा तक, ये हैं बॉलीवुड की सबसे प्यारी सास-बहू की जोड़ियां...

These Bollywood SaaS Bahu Jodi like neetu kapoor alia bhatt kareena kapoor sharmila tagore Who Loves Each Other News in Hindi
रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट-नीतू कपूर 
बीते दिनों कपूर खानदान की बहू बनी आलिया भट्ट बेशक रणबीर कपूर से बहुत प्यार करती हैं और रणबीर भी उनसे बेहद प्यार करते हैं। लेकिन इसके साथ ही वह अपनी सास नीतू कपूर की भी लाडली हैं। हमने दोनों को कई बार साथ घूमते-फिरते देखा है।  शादी के दौरान भी नीतू-आलिया की तारीफ करती नहीं थक रही थीं। दोनों के बीच वास्तव में बहुत अच्छा रिश्ता है।

These Bollywood SaaS Bahu Jodi like neetu kapoor alia bhatt kareena kapoor sharmila tagore Who Loves Each Other News in Hindi
डेनिस मिलर जोनास,प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा-डेनिस मिलर जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। निक की मां डेनिस मिलर जोनस और प्रियंका के बीच बहुत ही अच्छा रिश्ता है। अक्सर एक-साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood SaaS Bahu Jodi like neetu kapoor alia bhatt kareena kapoor sharmila tagore Who Loves Each Other News in Hindi
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अंजू भवनानी - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण- अंजू भवनानी 
दीपिका, रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी के साथ एक बेहतरीन बॉन्ड शेयर करती हैं। दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी सास बिल्कुल मां की तरह उनका ख्याल रखती हैं। दीपिका को अंजू के साथ रहकर कभी मां की कमी महसूस नहीं होती। 

विज्ञापन
These Bollywood SaaS Bahu Jodi like neetu kapoor alia bhatt kareena kapoor sharmila tagore Who Loves Each Other News in Hindi
सोनम कपूर, प्रिया आहूजा - फोटो : social media

सोनम कपूर- प्रिया आहूजा
जल्द ही मां बनने वाली सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी सासू मां प्रिया आहूजा के लिए एक प्यारा सा नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे मॉम! यह साल आपका सबसे अच्छा साल हो! मैं बहुत खुशनसीब हूं कि आप मेरी लाइफ में हो। आई लव यू।" इस नोट को देखकर कोई भी समझ जाएगा कि दोनों के बीच का रिश्ता कितना प्यारा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed