बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी चमक धमक के लिए जानी जाती है। इसकी तरफ हर कोई आकर्षित होता है। लोग हर मामले में बॉलीवुड को फॉलो करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में कब किसका नाम चल जाए ये कोई नहीं कहा जा सकता। इस इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपना असली नाम बदलकर लिया और नए नाम से पॉपुलर हुए। अपने नए नाम से पहचान बनाने वालों की इस लिस्ट में कई सिंगर्स भी शामिल हैं। तो आज हम आपको ऐसे सिंगर्स के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने असली नाम को त्यागकर दूसरा नाम रखा और अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया। तो चलिए शुरू करते हैं...
Bollywood: इन सिंगर्स ने असली नाम छिपाकर म्यूजिक इंडस्ट्री में मचाया तहलका, आवाज के जादू से लोगों को किया घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनिधि चौहान
सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से लोगों को दिवाना बनाया है। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शामिल है। उनके गानों को लेकर लोगों के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं सुनिधि का असल नाम निधि था। कल्याणजी विरजी शाह ने उनका नाम बदल कर सुनिधि रखा था। उनका मानना था ‘सु’ अक्षर इस सिंगर के लिए शुभ होगा और जो शायद सच भी साबित हुआ।
शान
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने देने वाले सबके फेवरेट शान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी था। लेकिन इंडस्ट्री में पहले से इस नाम के सिंगर्स होने की वजह से इन्होंने अपना नाम बदलना बेहतर समझा। शान ने हिंदी, उर्दू, मलयाली, संस्कृत, तेलुगू, नेपाली, गुजराती, मराठी, बंगाली, इत्यादि कई भाषाओं में गाने गए हैं।
कुमार शानु
अपनी रसीली और सुरीली आवाज से देश-विदेश तक नाम कमाने वाले गायक कुमार सानू ने भी अपना असली नाम छिपाकर अलग पहचान बनाई है। 80 और 90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से लोगों को मदहोश करने वाले कुमार सानु का असल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य था।
हार्ड कौर
मशहूर रैपर और सिंगर हार्ड कौर को भला कौन नहीं जानता। उनकी गिनती इंडिया की पहली महिला रैपर में होती है। हार्ड कौर ने भी अपना नाम बदला था। कम ही लोग जानते होंगे कि हार्ड कौर का असली नाम तरन कौर ढिल्लों है।