फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spy Thriller: हॉलीवुड के टक्कर की हैं ये बॉलीवुड स्पाई-थ्रिलर फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

Thu, 10 Aug 2023 01:01 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 10 Aug 2023 01:01 AM IST
सार

स्पाई-थ्रिलर की ये बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड मूवीज को टक्कर देती हैं। इस लिस्ट में शाहरुख से लेकर सलमान तक की फिल्मों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
These Bollywood Spy Thriller Action Movies is No Less Than Hollywood Films Ek Tha Tiger Pathaan
स्पाई थ्रिलर फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा ने हर एक जॉनर की फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया है। साथ ही यह समय के साथ और ज्यादा विस्तृत हो रहा है। बॉलीवुड मूवीज फैमिली ड्रामा, एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और थ्रिलर के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। वहीं, बीते कुछ वर्षों में बॉलीवुड स्पाई थ्रिलर एक्शन मूवीज का ट्रेंड चरम पर है। जासूसी पर आधारित ये फिल्में लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाती हैं। जासूस, देश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं, और अपने जान की फिक्र किए बिना दुश्मनों से भिड़ते और जीत हासिल करते नजर आते हैं। जब इन जासूसों को फिल्मों में जीत मिलती है, तो सिनेमाघर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर कई हिंदी फिल्में बन चुकी हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन स्पाई थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो इस जॉनर में हॉलीवुड को भी कड़ी टक्कर देती हैं-

These Bollywood Spy Thriller Action Movies is No Less Than Hollywood Films Ek Tha Tiger Pathaan
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के साथ कमबैक किया। इस मूवी में एक्टर रॉ एजेंट के किरदार में नजर आए। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण भी एक रॉ एजेंट के रूप में देश को बचाने के लिए जान की बाजी लगाती देखी गईं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान और विलेन जॉन अब्राहम के बीच कई एक्शन सीन्स देखने को मिले। रोमांच से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। 'पठान' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 529.96 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 

These Bollywood Spy Thriller Action Movies is No Less Than Hollywood Films Ek Tha Tiger Pathaan
बेबी - फोटो : सोशल मीडिया

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर मूवी 'बेबी' में रॉ के काम करने के तरीके को बारीकी और बेहतरीन तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक तेज तर्रार और चालाक रॉ एंजेट की भूमिका निभाकर छा गए। दरअसल, बेबी के नाम से एक सीक्रेट टीम का गठन हुआ, जिसने भारत पर हमला करने वाले आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। इसी का नतीजा रहा कि वर्ष 2015 में रिलीज हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब आप इस मूवी का लुत्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर उठा सकते हैं। 

Celebs: इन सितारों को एक वक्त पर नहीं मिल रहा था काम, सोशल मीडिया पर लगानी पड़ गई थी गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Spy Thriller Action Movies is No Less Than Hollywood Films Ek Tha Tiger Pathaan
एक था टाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

बेहतरीन स्पाई थ्रिलर एक्शन मूवीज की लिस्ट में सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'एक था टाइगर' भी शामिल है। यह मूवी 15 अगस्त 2012 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म पर्दे पर आते ही छा गई। इसकी कहानी दिवंगत रॉ एजेंट रविन्द्र कालिया के जीवन से प्रेरित है। मूवी में सलमान खान भारत के लिए एक अंडरकवर एजेंट के किरदार में हैं। वहीं, कटरीना कैफ पाकिस्तान के लिए उसी भूमिका हैं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 332 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका लुत्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उठाया जा सकता है। 

Phule: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा ने फिल्म ‘फुले’ में अपने लुक से किया हैरान, सोशल मीडिया पर लगी तारीफों की झड़ी

विज्ञापन
These Bollywood Spy Thriller Action Movies is No Less Than Hollywood Films Ek Tha Tiger Pathaan
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

दो एक्शन स्टार्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की बेहतरीन कलाकारी से सजी फिल्म 'वॉर' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म की कहानी एक बागी स्पाई को पकड़ने के लिए दूसरे जासूस के बारे में है। फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, और इसी का नतीजा रहा कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 475 करोड़ रुपये की कमाई की।

Hollywood Celebs: नॉन-वेज छूते तक नहीं ये हॉलीवुड स्टार्स, कोई बचपन से शाकाहारी तो किसी को जानवरों से प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed