फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सितारों को एक वक्त पर नहीं मिल रहा था काम, सोशल मीडिया पर लगानी पड़ गई थी गुहार

Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
सार

मनोरंजन जगत के कुछ नामचीन सितारे ऐसे भी हैं, जिन्हें एक वक्त पर काम नहीं मिल रहा था। हालांकि, इन स्टार्स ने हार नहीं मानी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेकर्स से काम की गुहार लगाते नजर आए। 

विज्ञापन
These TV Celebs Pleaded For Work On Social Media Divya Agarwal Anupam Kher Neena Gupta
सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मांगा काम - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में काम पाना और सफल स्टार्स की लिस्ट में नाम दर्ज कराना दोनों बेहद मुश्किल है। कई सितारे ऐसे भी रहे हैं, जो एक-दो फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो गए। इतना ही नहीं शोबिज की दुनिया में कुछ ऐसे सितारे भी हैं, जिनके चेहरे जाने-माने हैं। बावजूद इसके भी इन नामचीन हस्तियों को एक समय पर काम की तंगी से जूझना पड़ा था। हालांकि, इन स्टार्स ने हार नहीं मानी और काम मांगने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अनुपम खेर से लेकर नीना कुमारी जैसे सेलेब्स ने पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया, और फिल्मों में काम के लिए गुहार लगाई। 

These TV Celebs Pleaded For Work On Social Media Divya Agarwal Anupam Kher Neena Gupta
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित और सफल एक्टर अनुपम खेर आने वाले दिनों में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। हालांकि, वर्ष 2019 उनके लिए थोड़ा कठिनाइयों भरा रहा था। उस वक्त एक्टर के पास काम की तंगी थी। इसी कारण उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपना दर्द बयां किया। अनुपम ने पोस्ट कर कहा था कि वह लगभग 35 वर्ष से हिंदी सिनेमा का हिस्सा हैं, पर शायद कभी ऐसा हुआ हो कि उनके पास काम की कमी हो। यह कहते हुए अनुपम ने काम देने की गुहार लगाई थी। 

These TV Celebs Pleaded For Work On Social Media Divya Agarwal Anupam Kher Neena Gupta
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

64 की उम्र में भी फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहीं नीना गुप्ता किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। हालांकि, वर्ष 2017 में वह काम न मिलने के कारण बेहद दुखी थीं। एक्ट्रेस ने बकायदा अपना फोटो साझा कर काम मांगा था। नीना ने पोस्ट को कैप्शन दिया था, 'मैं मुंबई में रहती हूं और एक अच्छी एक्टर के रूप में काम कर रही हूं, और अच्छे काम की तलाश में भी हूं।' इसके बाद नीना कई बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा बनीं। 

Phule: प्रतीक गांधी और पत्रलेखा ने फिल्म ‘फुले’ में अपने लुक से किया हैरान, सोशल मीडिया पर लगी तारीफों की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Celebs Pleaded For Work On Social Media Divya Agarwal Anupam Kher Neena Gupta
नफीसा अली - फोटो : सोशल मीडिया

नफीसा अली भी वर्ष 2019 में काम न मिलने के कारण बेहद परेशान थीं। उस वर्ष एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर काम की गुहार लगाई थी। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मेरा नाम नफीसा अली है और इंडियन फिल्मों में निभाने के लिए अच्छा रोल तलाश रही हूं।'

Yami Gautam: 'ओएमजी 2' बनाम 'गदर 2' के बीच यामी गौतम ने की सनी देओल की तारीफ, खुद को बताया एक्टर का फैन

विज्ञापन
These TV Celebs Pleaded For Work On Social Media Divya Agarwal Anupam Kher Neena Gupta
सिकंदर खेर - फोटो : सोशल मीडिया

न सिर्फ अनुपम खेर बल्कि उनके बेटे सिकंदर भी काम की तंगी का दर्द झेल चुके हैं। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए सिकंदर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए काम मांगा था। एक्टर ने लिखा था, 'काम की जरूरत है। मुस्कुरा भी सकते हैं।' यह पोस्ट वायरल हुआ और फिर सिकंदर, सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज 'आर्या' में नजर आए, जिसमें उनके किरदार को खूब सराहा गया। 

OMG2: 'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट दिए जाने से नाखुश पंकज त्रिपाठी, एकमात्र अफसोस का किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed