{"_id":"647c99b0a05355d673018169","slug":"these-bollywood-star-are-very-close-to-their-step-mother-from-sara-ali-khan-to-ira-khan-2023-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Step Mother: पिता की दूसरी पत्नी संग भी इन सितारों का है खास बॉन्ड, लिस्ट में शामिल सारा से लेकर सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Step Mother: पिता की दूसरी पत्नी संग भी इन सितारों का है खास बॉन्ड, लिस्ट में शामिल सारा से लेकर सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:15 PM IST
सार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो अपनी सौतेली मां संग भी अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। इस लिस्ट में सारा अली खान से लेकर सलमान खान तक शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सितारों की सौतेली मां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आम लोगों की तरह मनोरंजन जगत के सितारों की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आते हैं। पल-पल बदलते रिश्तों के रूप ने सेलेब्स को भी काफी हैरान-परेशान किया है। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं, जिनके पैरेंट्स ने दो शादियां की हैं। इसके कारण इन हस्तियों को सौतेले माता या पिता का सामना करना पड़ा है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पिता ने दो शादी की, बावजूद इसके भी ये स्टार्स अपनी सौतेली मां के बेहद करीब हैं और उनके साथ स्पेशल बॉन्ड साझा करते हैं-
2 of 6
सलमान खान-हेलन
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की। सलमान खान अपनी मां सलमा से बेहद प्यार करते हैं, और सौतेली मां हेलन के भी बेहद करीब हैं। खबरों की मानें तो सलमा और हेलन के बीच के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन इसका सलमान पर कोई असर नहीं पड़ा है। वह सौतेली मां का भी पूरा सम्मान करते हैं।
3 of 6
सोनी राजदान-पूजा भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान और पूजा भट्ट के बीच पहले विवाद की खबरें थीं, लेकिन समय के साथ इनके रिश्ते में काफी सुधार आया है। पूजा भट्ट अब सोनी राजदान के साथ स्पेशल बॉन्ड साझा करती हैं। साथ ही अपनी सौतेली बहनों के साथ भी घुल-मिलकर रहती हैं।
स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने पहली शादी हनी ईरानी से की थी। इससे इनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। समय के साथ जावेद को शबाना आजमी पसंद आईं और उन्होंने उनके साथ घर बसा लिया। हालांकि, जोया अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के बेहद करीब हैं। दोनों को कई अवसरों पर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जाता है।
इस लिस्ट में सारा अली खान और करीना कपूर का भी नाम शामिल है। सारा, सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ ने दूसरी शादी करीना कपूर से की है। यूं तो करीना और अमृता के बीच रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं हैं, लेकिन सारा अपनी सौतेली मां के साथ दोस्त जैसा बॉन्ड साझा करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।