हाल ही में यश चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमैंटिक्स' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में यश चोपड़ा और यश राज फिल्म्स की विरासत को सहेजने की कोशिश की गई है। सीरीज में आदित्य चोपड़ा पहली बार इंटरव्यू देते नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने नेपोटिज्म पर बात की। आदित्य ने अपने भाई उदय चोपड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि 'स्टारकिड्स को सिर्फ मौके मिलना आसान हो सकता है, लेकिन आगे की चीजें दर्शकों के हाथों में होती हैं। हमने न जाने कितने नए लोगों को लॉन्च किया, लेकिन हम उदय को स्टार नहीं बना पाए।' वैसे उदय चोपड़ा ऐसे इकलौते एक्टर नहीं हैं, जो फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बाद भी नाम नहीं कमा पाए। ऐसे और भी कई सितारे हैं, जिनके सिर पर मजबूत हाथ रहे, फिर भी इंडस्ट्री में उनके कदम लड़खड़ा गए। आइए जानते हैं
B-Town: फिल्मी परिवार से होने के बाद भी नाम नहीं कमा पाए ये सितारे, ठप रहा करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 3
-
Link Copied
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। फिल्म 'रिफ्यूजी' से अभिषेक ने फिल्मी सफर शुरू किया, मगर उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने लगातार कई फ्लॉप दीं। हालांकि, आज उन्होंने इंडस्ट्री में ठीकठाक पैर जमा लिए हैं, लेकिन उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरा है। एक बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने कहा था, 'लोगों को लगता है कि मेरे लिए फिल्मों की लाइन लगी रहती होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। मुझे पहली फिल्म काफी मुश्किलों के बाद मिली थी। इसके लिए मुझे दो साल इंतजार करना पड़ा था।'
तुषार कपूर
सुपरस्टार जीतेंद्र के बेटे तुषार कपूर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। उनकी पहली फिल्म मुझे कुछ कहना है सफल रही लेकिन इसके बाद वो पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने एक्शन और कॉमेडी दोनों में खुद को आजमाया। फिल्म गोलमाल में उनके गूंगा वाला किरदार काफी पसंद किया गया। तुषार कपूर अब भी फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन उनके रोल अब सहायक अभिनेता तक ही सीमित रहते हैं।
बॉबी देओल
धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल का भी कुछ यही हाल रहा। धर्मेंद्र खुद सुपरस्टार रहे तो उनके बड़े बेटे सनी देओल भी इंडस्ट्री में खूब हिट हुए। मगर, बॉबी देओल के करियर की नैया पार लगाने में इन दोनों का नाम कहीं काम न आया। एक वक्त तो ऐसा भी आया जब बॉबी देओल इंडस्ट्री से दूरी बनाकर एक नाइट क्लब में डीजे बन गए। हालांकि, फिर सलमान खान ने उनकी वापसी कराई। ओटीटी के बाद बॉबी देओल के करियर को कुछ गति मिली है।
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल कैसी लड़की है घरेलू या बाहरी? भुवन बाम ने दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते बेहाल हुए फैंस
ईशा देओल
ईशा के पिता धर्मेंद्र सुपरस्टार तो मां ड्रीम गर्ल, फिर भी ईशा बॉलीवुड में खास जगह नहीं बना पाईं। ईशा ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन अपने बॉलीवुड करियर में ईशा ने एक भी हिट फिल्म नहीं दी।
Kartik Aaryan: 'शहजादा' की रिलीज पर बप्पा की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, सिद्धिविनायक मंदिर में लगाई हाजरी