फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Organ Donation: अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, सितारे जिन्होंने किया अंग दान का एलान

Sun, 30 Apr 2023 01:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 30 Apr 2023 01:09 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक ने अंग दान का वादा किया है। कोई आंखें तो कोई शरीर का हर एक पार्ट दान करने वाला है। 
 

विज्ञापन
These Bollywood Stars Have Promised to Donate Their Organs From Amitabh Bachchan to Salman Khan
अंग दान करने वाले सितारे - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी हस्तियां फिल्मों में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए तो जानी ही जाती हैं। साथ ही ये सितारे अपनी पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज से भी फैंस को काफी प्रभावित करते हैं। सेलेब्स के लाइफस्टाइल, फैशन और स्टाइल हर किसी से उनके फैंस इंस्पायर होते हैं। इतना ही नहीं ये सेलेब्स कई नेक काम भी करते हैं, जिनसे उनके फैंस प्रेरित होकर खुद भी बेहतरीन काम करने की दिशा में अग्रसर होते हैं। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने अंग दान का वादा किया है। अंग दान एक बेहद नेक काम है, जिससे विकलांग सक्षम बनते हैं और जरूरत मंदों को मदद मिलती है। ऑर्गन डोनेट करने की लिस्ट में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। 

These Bollywood Stars Have Promised to Donate Their Organs From Amitabh Bachchan to Salman Khan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। साथ ही 80 साल की उम्र में भी पर्दे पर एक्टिव रहते हुए लोगों को निरंतर करने काम के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं। बिग बी की आंखों से हर कोई दुनिया को देखना चाहेगा। सदी के महानायक उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने अपनी आंखें दान कर दी हैं। इस तरह उनके इस निर्णय से करोड़ों लोगों को प्रेरणा मिली है। 

These Bollywood Stars Have Promised to Donate Their Organs From Amitabh Bachchan to Salman Khan
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की बहू और बेहतरीन अदाकारा ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। साथ ही उनकी नीली आंखें उन्हें बाकी हसीनाओं से अलग दिखाती हैं। ऐश्वर्या अपनी शख्सियत पर चार चांद लगाने वाली अपनी आंखों को दान करने का एलान कर चुकी हैं। इस तरह ऐश ने अपने फैंस को और भी ज्यादा इंस्पायर किया है। 

Sooraj Pancholi: जिया खान के साथ अपने रिश्ते पर सूरज पंचोली का खुलासा, बोले- उस समय मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars Have Promised to Donate Their Organs From Amitabh Bachchan to Salman Khan
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान बेहद कम फिल्में करते हैं, लेकिन वह जब भी किसी मूवी का एलान करते हैं उनके फैंस का बज काफी ज्यादा हाई हो जाता है। आमिर खान ने तो अपने शरीर का हर एक अंग जैसे किडनी, लीवर, आंखें, पैंक्रियाज, हार्ट वॉल्व, त्वचा, आंत, हृदय, फेफड़े और ईयरड्रम दान करने का फैसला किया है। इसका एलान एक्टर ने साल 2014 में, महाराष्ट्र कैडेवर अंग दान दिवस पर किया था। 

Shekhar Suman: वेडिंग एनिवर्सरी पर शेखर सुमन ने पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
These Bollywood Stars Have Promised to Donate Their Organs From Amitabh Bachchan to Salman Khan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व मिस वर्ल्ड, ग्लोबल आइकन और बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लोगों को प्रेरित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। प्रियंका उन शख्सियत में से एक हैं जो अंग दान को जरूरी मानती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि अंग दान को बढ़ावा देने के लिए वह अपने सेलिब्रिटी स्टेटस का भी इस्तेमाल करेंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका अपने शरीर के सभी अंगों को दान करने का एलान कर चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed