फिल्म में अपने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए सिने सितारे तमाम पापड़ बेलते हैं। शारीरिक रूप से किरदार में ढलने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं तो जरूरत पड़ने पर बजन बढ़ाने से भी परहेज नहीं करते। यह तो रही शारीरिक बदलाव की बात, लेकिन कई बार सितारे रोल की तैयारी करते हुए कई मानसिक बदलावों से भी गुजरते हैं। शूटिंग के दौरान कोई किरदार निभाते-निभाते वह उसे करीब से महसूस करने लगते हैं, इसका असर उनकी मानसिक सेहत पर होता है। कई बार तो स्टार्स मानसिक रूप से टूटते भी हैं। आइए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में...
Bollywood Stars: फिल्मी किरदार करते हुए मानसिक तनाव से गुजरे ये सितारे, हो गई थी हालत खराब!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
वर्ष 2020 में आई फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का किरदार निभाया था। 15 साल की उम्र में लक्ष्मी पर एसिड अटैक हुआ था, जिसके बाद उन्होंने एसिड बिक्री रोकने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। फिल्म में लक्ष्मी के किरदार ने दीपिका को झकझोर कर रख दिया था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि इस किरदार के प्रभाव से निकलने के लिए उन्हें इसमें इस्तेमाल किए गए प्रोस्थेटिक्स जलाने पड़े थे। बता दें कि यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस स्थिति से दो-चार हुई हैं। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई थी। काशीबाई का किरदार ऐसी पत्नी का था, जिसके महल में रहते हुए उसका पति दूसरी पत्नी को ले आता है। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने बताया था कि यह किरदार उनके लिए बेहद मुश्किल था, क्योंकि वह काफी संवेदनशील हैं। काशीबाई के डायलॉग बोलते हुए उनका मन टूट जाता था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Uunchai Collection Day 5: 'ऊंचाई' का बढ़िया प्रदर्शन जारी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से पांचवें दिन भी मिला फायदा
राजकुमार राव
फिल्म 'ट्रैप्ड' राजकुमार राव की शानदार फिल्मों में शुमार है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था, जो गलती से एक घर में लॉक हो जाता है, जिसमें न बिजली है न पानी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान राजकुमार ने बताया था कि इस फिल्म की तैयारी उनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी कठिन रही। उन्होंने करीब 20 दिन सिर्फ गाजर खाकर और कॉफी पीकर गुजारे थे। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर है।
Sunny Leone: एफआईआर रद्द कराने के लिए सनी लियोनी ने खटाखटाया कोर्ट का दरवाजा, चार साल पहले दर्ज हुआ था केस
जान्हवी कपूर
बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'मिली' को करते हुए जान्हवी कपूर को भी कुछ ऐसा ही महसूस हुआ। बता दें कि ट्रैप्ड की तरह ही यह भी एक सर्वाइवल स्टोरी है, जिसमें मिली एक फ्रीजर में फंस जाती है। मीडिया बातचीत में जान्हवी ने जिक्र किया था कि फिल्म की शूटिंग ने उनके मानसिक स्वास्थ पर दुष्प्रभाव डाला था। उन्हें सपने आते थे कि वह फ्रीजर में हैं। वह बीमार भी पड़ गई थीं और दो-तीन दिन तक पेनकिलर के सहारे रहीं। फिल्म में जान्हवी के साथ सनी कौशल नजर आए।
Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर अमिताभ ने किया दिलचस्प खुलासा, बताया क्यों की जया बच्चन से शादी