{"_id":"646bbbdfcbcc78464a04702b","slug":"these-bollywood-stars-keep-themselves-away-from-filmy-parties-from-aamir-khan-to-shraddha-kapoor-2023-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Party: बॉलीवुड की स्टार-स्टडेड पार्टी से खुद को दूर रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Party: बॉलीवुड की स्टार-स्टडेड पार्टी से खुद को दूर रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
बी-टाउन की हर एक बात निराली है। इसके सितारे, इसकी चमक-धमक, सेलेब्स की शान-ओ-शौकत सबकुछ इसे अलग और खास बनाता है। वहीं, मायानगरी मुंबई के बॉलीवुड गलियारे में आए दिन किसी ना किसी चीज को लेकर जश्न का आयोजन किया जाता है। कभी सितारे अपनी बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी पार्टी तो कभी फिल्म के सक्सेस की पार्टी रखते नजर आते हैं, जिसमें इंडस्ट्री के बाकी सेलेब्स पहुंचकर चार चांद लगाते नजर आते हैं। कभी-कभी तो बिना किसी वजह के भी इन नामचीन हस्तियों की ओर से गेट-टू-गेदर पार्टी रखी जाती है, जिसमें सितारों का जमावड़ा देखने को मिलता है। हालांकि, इसी इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ सेलिब्रिटीज ऐसी भी हैं, जिन्हें स्टार-स्टडेड इन पार्टीज से दूर रहना ही बेहतर लगता है। इसमें आमिर खान से लेकर यंग एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर तक शामिल हैं-
2 of 6
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। आमिर खान को अवॉर्ड शो में जाना पसंद नहीं है, इस बात से तो हर कोई वाकिफ है। वहीं, एक्टर को इंडस्ट्री की पार्टी में भी शिरकत करने का कोई शौक नहीं है। आमिर खान अगर किसी पार्टी का हिस्सा बनते भी हैं, तो अपने लिए एक कोना ढूंढ लेते हैं, क्योंकि आमिर खान को तेज म्यूजिक से दिक्कत होती है।
3 of 6
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल अपने गंभीर व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। एक्टर निजी जिंदगी में कम बातचीत करना ही पसंद करते हैं। एक दफा सनी देओल ने खुद खुलासा किया था कि उन्हें पार्टी में जाना पसंद नहीं है, क्योंकि वहां सिर्फ शराब और बेवजह की गॉसिप होती है। इतना ही नहीं सनी यह भी साफ कर चुके हैं, कि शुरुआत में जब उन्हें किसी पार्टी में बुलाया जाता था और वह वहां नहीं जाते थे तो लोग उनसे नाराज हो जाते थे।
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार एक अनुशासित और बैलेंस लाइफ जीते हैं। सूर्यास्त के बाद खाना नहीं खाना और सूर्योदय से पहले उठना अक्षय कुमार की जिंदगी का एक अहम नियम है। अक्षय कुमार का डेली शेड्यूल काफी पैक रहता है। साथ ही एक्टर नशे का सेवन भी नहीं करते हैं। इन्हीं सब कारणों की वजह से खिलाड़ी कुमार इंडस्ट्री की पार्टी से खुद को दूर ही रखते हैं।
आउटसाइडर होने के बावजूद बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर जॉन अब्राहम ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जॉन के इंडस्ट्री में तमाम दोस्त हैं, बावजूद इसके भी वह बी-टाउन की पार्टी में बेहद कम ही नजर आते हैं। जॉन को लेट नाइट लाइफ एन्जॉय करना पसंद नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।