बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग लोगों का दिल जीत लिया था। सतीश कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का भी हिस्सा रहे, लेकिन यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है और इससे पहले ही उनका स्वर्गवास हो गया। सिर्फ सतीश ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में ऐसे कई बड़े स्टार्स रहे हैं जिनके निधन के बाद उनकी आखरी फिल्म रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। आइए जानते हैं-
Bollywood: मौत के बाद रिलीज हुई इन सितारों की आखिरी फिल्म, लिस्ट में शामिल है सतीश कौशिक का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीव कुमार
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्रा संजीव कुमार का निधन साल 1985 में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में की। एक्टर के निधन के बाद उनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थी। इसमें 'कातिल', 'हाथों की लकीरें', 'बात बन जाए',' कांच की दीवार',' लव एंड गॉ'ड , 'राही'',दो वक्त की रोटी','नामुमकिन','ऊंच नीच' शामिल हैं।
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। राजेश खन्ना के निधन के दो साल बाद उनकी फिल्म 'रियासत' रिलीज हुई थी।
मधुबाला
मधुबाला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती थीं। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में की। उनके निधन के बाद उनकी फिल्म 'ज्वाला' रिलीज हुई थी।
दिव्या भारती
बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस दिव्या भारती का निधन साल 1993 में हुआ था। उनके देहान्त की खबर सुनकर सब हैरान थे। एक्ट्रेस कई हिट बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं। उनके निधन के बाद उनकी 5 फिल्में रिलीज हुई थी।