सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: बड़े रोल के लिए रिजेक्ट हो चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, आज अदाकारी से लूटते हैं वाहवाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood stars rejected for big roles in films Alia Bhatt  Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Deepika Padukone
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

जिंदगी में हर किसी को कभी न कभी रिजेक्शन का सामना जरूर करना पड़ता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूदा समय में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं। वे अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कुछ बड़े नाम अपने करियर के शुरुआती दौर में ऑडिशन के दौरान रिजेक्शन का सामना कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में...


Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' फिल्म करने वाली अदा इफ्तार पार्टी में आईं नजर, फैंस ने ट्रोल करते हुए बताया फ्रॉड

Trending Videos
These Bollywood stars rejected for big roles in films Alia Bhatt  Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Deepika Padukone
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, पद्मावत, सिम्बा, गली बॉय जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले रणवीर सिंह आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। हालांकि, शुरुआती दौर में पैर जमाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। एक साक्षात्कार के दौरान निर्देशक अनुराग कश्यप ने खुलासा किया था कि शैतान के ऑडिशन के दौरान रणवीर को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया गया था। कथित तौर पर, उन्हें बॉम्बे वेलवेट के लिए भी नहीं चुना गया था, क्योंकि कोई भी उन पर अपना पैसा नहीं लगाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood stars rejected for big roles in films Alia Bhatt  Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Deepika Padukone
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। गंगूबाई काठियावाड़ी, उड़ता पंजाब, राजी और गली बॉय जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय से लोगों के दिल जीते हैं। हालांकि, बहुत कम ही लोगों को यह बात पता है कि वे भी ऑडिशन में रिजेक्ट हो चुकी हैं। आलिया ने कथित तौर पर 17 साल की उम्र में वेक अप सिड के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन यह फिल्म उनके हाथ नहीं लग सकी थी। 

These Bollywood stars rejected for big roles in films Alia Bhatt  Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Deepika Padukone
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल

विक्की कौशल ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म सैम बहादुर और डंकी में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया। मसान, राजी, मनमर्जियां में प्रभावशाली जैसी फिल्मों में वे अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित कर चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की ने  भाग मिल्खा भाग के लिए ऑडिशन दिया था? हालांकि, राकेश ओमप्रकाश  मेहरा की फिल्म उन्हें नहीं मिल सकी थी। 

विज्ञापन
These Bollywood stars rejected for big roles in films Alia Bhatt  Ranbir Kapoor Vicky Kaushal Deepika Padukone
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर मौजूदा समय के सबसे बड़े फिल्म सितारों में से एक हैं। उनकी फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। हर बड़े से बड़ा डायरेक्टर आज उनके साथ फिल्म बनाना चाहता है, लेकिन एक ऐसा भी समय था जब उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। कम ही लोग जानते हैं कि रणबीर ने फिल्म द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन निर्देशक मीरा नायर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वे उस भूमिका में फिट नहीं थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed