सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Comic Con India 2023: सिद्धांत ने बुरी नजर हटाने को भांजी तलवार, राज और डीके पहुंचे ‘फर्जी’ के प्रचार में

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Feb 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
These celebs gathered at Comic Con India 2023 Siddhant Chaturvedi to Farzi Director Raj and DK Neha Dhupia
Comic Con India 2023 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में आयोजित हुए इस साल के कॉमिक कॉन इंडिया में कार्टून किरदारों के प्रशंसकों का भारी सैलाब देखा गया है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दो दिन के दरम्यान करीब 40 हजार लोग यहां पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में टैरिन, डैन पैरेंट, यानिक पैक्वेट, अभिजीत किनी और भारतीय कलाकारों में स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी और साहिल शाह ने खासतौर से अपने हुनर दिखाए। निशांत सूरी की स्टैंडअप कॉमेडी को यहां खूब तालियां मिलीं। इस बीच यहां हिंदी फिल्म सितारों में ऐसे कलाकार भी नजर आए जिनका करियर डांवाडोल चल रहा है।

Trending Videos
These celebs gathered at Comic Con India 2023 Siddhant Chaturvedi to Farzi Director Raj and DK Neha Dhupia
Comic Con India 2023 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कॉमिक कॉन इंडिया का दो दिवसीय कार्यक्रम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कॉमिक कॉन इंडिया ने डीसी स्टूडियो और वार्नर ब्रदर्स (शाजम और बार्बी), मार्वल इंडिया (एंट मैन), यूनिवर्सल पिक्चर्स (फास्ट एक्स), ऑडिबल (सैंडमैन) से कुछ रोमांचक अनुभव के साथ मुंबई में सभी उपस्थित लोगों के लिए इसे यादगार बना दिया। हैरी पॉटर, सेलियो (एनीमे मर्च), एनीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला क्रंच रोल, बंदाई नमको लोगों को खूब भाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These celebs gathered at Comic Con India 2023 Siddhant Chaturvedi to Farzi Director Raj and DK Neha Dhupia
Comic Con India 2023 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड कलाकारों में से नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने पॉडकास्ट 'सोशल डिस्टेंसिंग' के जरिए प्रशंसकों का मजमा जुटाने की कोशिश की। इस अवसर पर अंगद बेदी ने कहा, 'कॉमिक कॉन मुंबई में होना और पॉप संस्कृति के प्रति उत्साही लोगों के इस अद्भुत समुदाय का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है, मैं यहां आकर और कॉमिक्स और पॉप संस्कृति के लिए अपने प्यार को सभी के साथ साझा करने में सक्षम होने के लिए रोमांचित हूं।' 

These celebs gathered at Comic Con India 2023 Siddhant Chaturvedi to Farzi Director Raj and DK Neha Dhupia
Comic Con India 2023 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं अपने आने वाली फिल्म ‘पिप्पा’ की रिलीज की बाट जोह रहे अभिनेता ईशान खट्टर ने यहां एक विशेष सत्र की मेजबानी की। ईशान खट्टर ने कहा, 'यह मेरा पहला कॉमिक कॉन है, और यह सबसे अच्छी पार्टी की तरह दिखता है जिसे मैं इन सभी वर्षों से याद कर रहा हूं। यह बहुत अच्छा लग रहा है, और मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं बस इस सभी अराजकता के बीच कूदना चाहता हूं और कुछ कॉमिक चुनना चाहता हूं अगर मैं वास्तव में अन्य चीजों के साथ कर सकता हूं।'
Akshay Kumar: टाइगर के साथ चैलेंज करना खिलाड़ी कुमार को पड़ा भारी, पोस्ट साझा कर बोले- रोज हो रही फिजियोथेरेपी

विज्ञापन
These celebs gathered at Comic Con India 2023 Siddhant Chaturvedi to Farzi Director Raj and DK Neha Dhupia
Comic Con India 2023 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में जोर शोर से पदार्पण करने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी यहां तलवार भांजते नजर आए। सिद्धांत चतुर्वेदी के मुताबिक, ' प्रशंसकों से मिलने और कॉमिक्स व पॉप संस्कृति की दुनिया का जश्न मनाने का यह एक शानदार अवसर है। मैं हमेशा सुपर हीरो का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं और बचपन से ही कॉमिक बुक्स और पॉप कल्चर का आनंद लेता रहा हूं। उनके पास तब इतनी बड़ी फिल्में नहीं थीं लेकिन मैंने लगभग हर एनिमेटेड सीरीज देखी है, जिसके बारे में आप सोच सकते हैं, और मैं अभी भी इसके साथ चलने में कामयाब रहा हूं और इसके लिए मेरा प्यार मजबूत बना हुआ है।' 
Bollywood: हॉलीवुड मूवी के ऑफर रिजेक्ट कर चुके हैं ये बॉलीवुड स्टार, एक ने तो ठुकरा दी थी ऑस्कर विजेता फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed