बॉलीवुड में सितारों के अंदर एक्टिंग का हुनर होना तो जरूरी है ही साथ ही अगर उनकी शक्ल सूरत सुंदर हो तो फिर फिल्मों में काम मिलना आसान हो जाता है। किसी जमाने में स्टार्स को एक्टिंग आना ही काफी होता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ ऑडियंस का टेस्ट भी बदला। फैंस ने हैवी वेट और खराब शक्ल वाले स्टार्स के धीरे धीरे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। ये ही वजह थी कि बॉलीवुड के कई सितारे शुरूआती दौर में अपनी शक्ल को लेकर रिजेक्टर कर दिए गए। हालांकि आज वही सितारे बॉलीवुड पर राज करते हैं।
कभी इन अभिनेताओं की शक्ल देखकर काम देने से कर देते थे मना, आज इनकी दुनिया है दीवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदा
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा अब फिल्मों में भले ना चल पा रहे हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सिर्फ वो ही पर्दे पर छाए हुए थे। ऐसे में इस बात का यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि गोविंदा को भी रिजेक्ट किया गया था।शुरूआती दौर में गोविंदा जरूरत से ज्यादा यंग दिखा करते थे इसके चलते उन्हें कई बार फिल्मों में काम नहीं मिलता था। हालांकि वक्त बदला और आज गोविंदा का नाम पूरी दुनिया जानती हैं।
धनुष
रांझणा से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले धनुष को भी फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया जाता था। दरअसल धनुष की शक्ल एक हीरो के मापदंडो पर खरी नहीं उतरती हैं। हालांकि अपने एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई और आज वो साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं।
अजय देवगन
बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन को भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। दरअसल अजय का स्किन कॉम्पलेक्शन काफी डार्क था जिसकी वजह से शुरूआती दौर में उन्हें फिल्में नहीं मिलती थीं। हालांकि आज अजय अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी
बॉलीवुड में अपनी अमीट छाप खुद बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चेहरे को देखकर कोई जल्दी से सिलेक्ट नहीं करता था। उनके पहली बार फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में एक चोर के किरदार में देखा गया था, लेकिन नवाजुद्दीन की एक्टिंग ने साबित कर दिया कि हुनर का कोई रंग नहीं होता।