फिल्मी दुनिया के सितारे बनने के लिए लाखों की संख्या में लोग मुंबई आते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण बहुत कम ही लोग अपने सपनों को पूरा कर पाते हैं। बॉलीवुड में बहुत से कलाकार छोटी उम्र में ही काम शुरू कर देते हैं और अपनी भूमिकाओं की वजह से पहचान भी हासिल कर लेते हैं, लेकिन बड़े होते ही ज्यादातर कलाकार मुख्य भूमिकाओं में उम्मीद के मुताबिक सफलता हासिल नहीं कर पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बाल कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बचपन में मनोरंजन की दुनिया में खूब नाम कमाया, लेकिन बड़े होने के बाद वे दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह नहीं बना सके।
Child Artistes: बड़े होकर बॉलीवुड में धमाल नहीं मचा सके ये बाल कलाकार, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ कुछ होता है शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। करण जौहर की इस फिल्म में सना सईद उनकी बेटी के किरदार में नजर आई थीं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीत लिए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वे वैसी लोकप्रियता हासिल नहीं कर सकीं जैसी उम्मीद थी। कई साल के बाद उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर में देखा गया, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं दिखा सकीं।
90 के दशक के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में जुगल हंसराज का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। जुगल ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। फिल्म मासूम में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, बतौर मुख्य अभिनेता वे इंडंस्ट्री में कमाल नहीं दिखा सके। मोहब्बतें छोड़कर उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों पर जादू नहीं चला सकी।
इस लिस्ट में दर्शील सफारी का नाम भी शामिल है। फिल्म तारे जमीन पर ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। उनकी अदाकारी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही थी, लेकिन इस सफलता के बाद वे इंडस्ट्री में अब तक पांव नहीं जमा सके हैं।
एकता कपूर के कई धारावाहिकों में श्वेता बसु प्रसाद नजर आ चुकी हैं। साथ ही, बाल कलाकार के रूप में वे फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं। फिल्म मकड़ी में उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहना मिली था। इसके लिए वे राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। हालांकि, मुख्य अभिनेत्री के रूप में वे अब तक दर्शकों के बीच खास पहचान नहीं बना सकी हैं।
Ramesh Sippy: संपत्ति विवाद में ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी को झटका, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज