फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खतरों के खिलाड़ी' में उतरेंगे बिग बॉस के ये 2 धुरंधर, एक्शनमैन रोहित शेट्टी ने गिनवाई पूरी टीम

Fri, 21 Dec 2018 08:13 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 21 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
these contestants will be the part of khatron ke khiladi 2019
khatron ke khiladi

बॉलीवुड फिल्म मेकर रोहित शेट्टी एक बार फिर एक्शन-रोमांच से भरपूर टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ लेकर आ रहे हैं। रोहित की मानें तो खतरों के खिलाड़ी बेहद बेहद मुश्किलों भरा शो है। वहीं इसके स्टंट्स को तैयार करने के लिए भी काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

these contestants will be the part of khatron ke khiladi 2019
Rohit Shetty

रोहित का यह भी कहना है कि शो की सफलता का पूरा श्रेय शो की तकनीकी टीम को जाता है। आपको बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' 5 जनवरी से कलर्स चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है। शो को लेकर खास बातचीत में रोहित ने बताया कि 'शो के शुरू होने से पहले कम से कम तीन से छह महीने पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। सबसे पहले हमें शो के सीजन के हिसाब से जगह चुननी पड़ती है।

these contestants will be the part of khatron ke khiladi 2019
rohit shetty

इसके बाद स्टंट्स की योजना और इसे अंजाम दिया जाता है। हम दिन में तीन स्टंट करते हैं। पूरे सीजन के दौरान कुल 100 स्टंट किये जाते हैं।’ रोहित के अनुसार ‘खतरों के खिलाड़ी’ पूरी तरह से एक रियलिटी शो है क्योंकि इसमें किए जाने वाले स्टंट्स असल में होते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से स्टार नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
these contestants will be the part of khatron ke khiladi 2019
khatron ke khiladi

बता दें कि टीवी दुनिया की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ इस खतरे के मैदान में उतरेंगी। वहीं सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में खेल रहे श्रीसंत भी इस खेल का हिस्सा बनेंगे। वहीं, बिग बॉस 11 के मास्टरमांड कंटेस्टेंट विकास गुप्ता इस बार खतरों के खिलाड़ी में कैसे दिमाग चलाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। सिंगर आदित्य नारायण, शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता शेट्टी, जैसमिन भसीन, रिद्धिमा पंडित, जैन इमाम, पुनीत पाठक, अविका गौर, एली गोनी जैसे बड़े नाम शो का हिस्सा होने वाले हैं।

विज्ञापन
these contestants will be the part of khatron ke khiladi 2019
Rohit Shetty

शो के सीजन के बारे में रोहित ने कहा कि इस बार का सीजन किसी मसाला मनोरंजक फिल्म की तरह होने वाला है, जहां एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और भावना सबकुछ देखने को मिलेगा। रोहित ने कहा कि, ‘शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी अभिनेता हैं, वह कोई स्टंट कलाकार नहीं हैं। मेरा काम उन्हें स्टंट करने के लिये प्रेरित करना और उनकी सुरक्षा को देखना होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed