फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crime Thriller Films 2022: इस वीकएंड देखें क्राइम-थ्रिल से भरपूर ये फिल्में, ओटीटी पर मचा चुकी हैं धमाल

Sat, 16 Jul 2022 06:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Jul 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
These Crime Thriller Bollywood Movies A thrusday Anek Attack Available on OTT Platform in 2022
साल 2022 में रिलीज हुईं फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

2022 सिनेमा जगत के लिए काफी खास है। इस साल के छह महीने बीत चुके हैं, जिनमें कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन फिल्मों में 'केजीएफ चैप्टर 2', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'भूल भुलैया 2' जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। लेकिन इसी बीच क्राइम और थ्रिलर जैसे कंटेंट को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए भी काफी कुछ आया। बीते कुछ समय में कई ऐसी फिल्में सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं, जिसमें क्राइम और सस्पेंस भरा हुआ है। आइए आपको वीकएंड के मौके पर इन नई क्राइम और सस्पेंस से भरी हुई फिल्मों के बारे में बताते हैं। 

These Crime Thriller Bollywood Movies A thrusday Anek Attack Available on OTT Platform in 2022
फॉरेंसिक - फोटो : सोशल मीडिया

फॉरेंसिक

फॉरेंसिक एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म  है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिमाग घूम जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे साइको किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटी बच्चियों को मौत के घाट उतार देता है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मिलकर उस साइको किलर को पकड़ते हैं। इस साइको थ्रिलर फिल्म को जी5 पर हिंदी भाषा में देखा जा सकता है। इस फिल्म में राधिका आप्टे और विक्रांत मैसी लीड रोल में थे। 

These Crime Thriller Bollywood Movies A thrusday Anek Attack Available on OTT Platform in 2022
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अटैक
साल 2022 में ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' रिलीज हुई। इस फिल्म में जॉन के साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। फिल्म में जॉन ने अर्जुन शेरगिल का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी की शुरुआत सर्जिकल स्ट्राइक के साथ होती है लेकिन आगे एक बड़ा आतंकी हमला दिखाया जाता है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 अप्रैल को रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Crime Thriller Bollywood Movies A thrusday Anek Attack Available on OTT Platform in 2022
धाकड़ का गाना शी इज फायर - फोटो : सोशल मीडिया

धाकड़
20 मई को रिलीज हुई फिल्म 'धाकड़' में कंगना रणौत जबरदस्त एक्शन करती नजर आई थीं। इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि की भूमिका में थीं और उनके अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया था। हालांकि, यह  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन रिलीज के कुछ समय बाद ही कंगना की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम कर दिया गया था। सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स के मुताबिक, ओटीटी पर इस फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।   

विज्ञापन
These Crime Thriller Bollywood Movies A thrusday Anek Attack Available on OTT Platform in 2022
अनेक - फोटो : अमर उजाला , मुंबई

अनेक
आयुष्मान खुराना की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अनेक' भी इसी लिस्ट में शामिल है, जो इसी साल 27 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इसमें आयुष्मान के किरदार का नाम जोशुआ है। यह फिल्म पूर्वोत्तर भारत की भू-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed