फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ex Star Couples: ब्रेकअप के बाद स्क्रीन साझा करते नजर आएं ये एक्स स्टार कपल, क्या आप जानते हैं नाम?

Thu, 30 Mar 2023 09:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 30 Mar 2023 09:10 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जो एक समय पर रिश्ते में रहकर फैंस का दिल जीतते नजर आए। हालांकि, इन्होंने ब्रेकअप के बाद भी स्क्रीन साझा कर पर्दे पर तहलका मचा दिया। 

विज्ञापन
These Ex Stars Couples Work Together On Movies After Breakup From Katrina Salman To Shahid Priyanka
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में तालमेल बिठाना बखूबी जानते हैं। इंडस्ट्री के तमाम ऐसे सेलिब्रिटी कपल हैं, जो लंबे समय तक रिश्ते में रहें, लेकिन आगे चलकर इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि, कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी के बुरे लम्हों की आंच अपनी प्रोफेशनल जिंदगी पर नहीं आने दी। ये सितारे रिश्ता खत्म होने के बाद अपने एक्स के साथ फिल्म में नजर आएं और सिनेमाघरों में धमाल मचा दी। इन सितारों में सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। 

These Ex Stars Couples Work Together On Movies After Breakup From Katrina Salman To Shahid Priyanka
सलमान-कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान और कटरीना कैफ 7 साल के लंबे रिश्ते में रहे थे। हालांकि, सलमान के गुस्से की वजह से कटरीना उनसे दूर होने लगीं और उन्होंने ब्रेकअप रणबीर कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। फिलहाल कटरीना, विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को सफल तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, सलमान-कटरीना की बात करें तो इन्होंने रिश्ता खत्म होने के बाद काम के मोर्चे पर कोई मनमुटाव नहीं रखा। दोनों सितारों ने ब्रेकअप के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम किया। अब यह एक्स कपल जल्द ही 'टाइगर 3' में नजर आने वाला है।

These Ex Stars Couples Work Together On Movies After Breakup From Katrina Salman To Shahid Priyanka
रणबीर-कटरीना - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का प्यार 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के दौरान गहराया था। हालांकि, रणबीर कपूर और कटरीना का यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों ने समय रहते अपनी राहें अलग कर लीं। गौरतलब हो कि कटरीना-रणबीर ब्रेकअप के बाद फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ नजर आए थे।

साल भर भी नहीं चल पाई इन सितारों की शादी, ये एक्ट्रेस रही घरेलू हिंसा की शिकार!

विज्ञापन
विज्ञापन
These Ex Stars Couples Work Together On Movies After Breakup From Katrina Salman To Shahid Priyanka
रणबीर-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर फिल्म 'बचना ए हसीनों' की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण के करीब आए थे। इन दोनों का रिश्ता जग-जाहिर था। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में भी रहे लेकिन दो साल बाद बढ़ते लड़ाई-झगड़ों को देख इन्होंने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। वहीं, ऑन-स्क्रीन भी यह जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती थी। यही नतीजा रहा कि दोनों ने अपने आपसी मतभेद को दूर रखते हुए इंडस्ट्री को 'ये जवानी ये दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्में दीं। 

बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुके हैं ये नामी सितारे, ट्रोल करने वालों को दिया था तगड़ा जवाब

विज्ञापन
These Ex Stars Couples Work Together On Movies After Breakup From Katrina Salman To Shahid Priyanka
शाहिद-प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में थीं। इनका प्यार फिल्म 'कमीने' के दौरान परवान चढ़ा था। हालांकि, इनके रिश्ते ने भी समय के साथ दम तोड़ दिया। वहीं, इस एक्स कपल को अलग होने के बाद फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' में साथ देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed