{"_id":"65735f9f1551c81a5e05fa0f","slug":"these-famous-actresses-got-engaged-this-year-radhika-merchant-anant-ambani-venkatesh-iyer-2023-12-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2023: इन मशहूर हस्तियों ने इस वर्ष की सगाई, अनंत-राधिका समेत ये सेलेब्स हैं शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Year Ender 2023: इन मशहूर हस्तियों ने इस वर्ष की सगाई, अनंत-राधिका समेत ये सेलेब्स हैं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:19 AM IST
सार
वर्ष 2023 में कई मशहूर हस्तियों ने शादी रचाई है। इस वर्ष कई सेलेब्स की शादियां चर्चा में छाई रही हैं। वहीं, कई हस्तियों ने इस साल अपने पार्टनर के साथ सगाई कर सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
इस साल इन हस्तियों ने की सगाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वर्ष 2023 खत्म होने में पस कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में हम आपको इस साल से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू कराएंगे। वर्ष 2023 में कई मशहूर हस्तियों ने शादी रचाई है। इस वर्ष कई सेलेब्स की शादियां चर्चा में छाई रही हैं। वहीं, कई हस्तियों ने इस साल अपने पार्टनर के साथ सगाई कर सबको हैरान कर दिया है। इस वर्ष कई फेमस सेलेब्स ने सगाई की है, जो काफी लाइमलाइट में भी रही हैं। तो आइए इस लेख में जानते हैं उन मशहूर हस्तियों के बारे में जिन्होंने इस वर्ष सगाई की है।
2 of 5
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट
देश के बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने इस वर्ष अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई की है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने इस वर्ष की शुरुआत में 19 जनवरी को सगाई की थी। दोनों की सगाई खूब लाइमलाइट में रही थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी समय तक वायरल हुई थीं। फैंस को दोनों की सगाई की तस्वीरें बेहद पसंद आई थीं। कपल ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल सगाई की।
3 of 5
वेंकटेश अय्यर और श्रुति रागुनाथन
- फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश अय्यर और श्रुति रागुनाथन
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने भी इस साल सगाई की है। उन्होंने श्रुति रागुनाथन के साथ सगाई की है। दोनों की सगाई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थीं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वेंकटेश अय्यर ने सगाई की तस्वीरें साझा कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, उनकी होने वाली पत्नी श्रुति रागुनाथन बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में जॉब करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रकृति नौटियाल और वंदित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रकृति नौटियाल और वंदित शाह
अभिनेत्री प्रकृति नौटियाल ने इस साल 29 नवंबर को अपने होम टाउन देहरादून में सगाई की थी। उन्होंने शेयर व्यापारी वंदित शाह के साथ सगाई रचाई है। कपल ने बड़े ही साधारण तरीके से सगाई की है। दोनों की सगाई में सिर्फ कपल के करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले वर्ष 2024 की शुरुआत में प्रकृति नौटियाल और वंदित शाह शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर सगाई की जानकारी दी थी। बता दें कि प्रकृति नौटियाल आखिरी बार बैरिस्टर बाबू में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रसिद्ध कृष्णा और रचना
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध कृष्णा और रचना
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इस वर्ष सगाई की थी। उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ तस्वीरें साझा कर फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर कपल की सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। फैंस को दोनों की सगाई तस्वीरें बेहद पसंद आई थीं। सगाई की एक तस्वीर में प्रसिद्ध अपनी मंगेतर रचना को उठाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को कपल ये तस्वीर बेहद पसंद आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।