टीवी धारावाहिकों के कलाकारों को अपने अभिनय के दम पर घर-घर पहचान मिल जाती है। दर्शक हर किरदार और कलाकार को बखूबी याद रखते हैं। कुछ ऐसे भी किरदार होते हैं, जिनसे दर्शकों को इतना लगाव हो जाता है कि उन्हें देखे बिना चैन नहीं आता। सीधे तौर पर कहा जाए तो छोटे परदे के चेहरे की भी लोकप्रियता किसी फिल्मी स्टार्स से कम नहीं रह जाती है। और अगर कभी ऐसा हो कि कोई धारावाहिक बीच में बंद हो जाए या उसका कलाकार रिप्लेस कर दिया जाए। तो भी दर्शकों को दिक्कत हो जाती है और लोग शो देखना ही छोड़ देते हैं।
टीवी स्टार्स: शो के बीच में ही हो गया था इन सितारों का निधन, डॉ हाथी की मौत पर तो खूब रोए थे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीमा लागू
रीमा लागू फिल्म इंडस्ट्री का सबसे परिचित नाम है। रीमा जी ने न सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। बल्कि धारावाहिकों में भी अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। वहीं, टीवी सीरियल 'श्रीमान-श्रीमती' उनके करियर का सबसे हिट शो रहा। रीमा ने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया। आखिरी बार वह टीवी सीरियल 'नामकरण' में बड़ी भूमिका अदा कर रही थीं। लेकिन शो के बीच में उनकी दिल का दौरा पड़ने से साल 2017 में मौत हो गई।
कवि कुमार आजाद
पॉपुलर शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार करने वाले टीवी अभिनेता कवि कुमार आजाद आज हमारे बीच नहीं हैं। उनके अभिनय को आज शायद ही कोई भूल पाया हो। साल 2018 की 9 जुलाई को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक हुए उनके निधन से उनके फैन्स और शो की पूरी टीम को बड़ा धक्का पहुंचा था। शो में उनका बड़ा अहम किरदार था और लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद थी। डॉ. हाथी का किरदार अब अभिनेता निर्मल सोनी निभा रहे हैं। कहा जाता है जब डॉ. हाथी के निधन की खबरें आई थी। तो दर्शक रोने लगे थे और सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडिया भी पोस्ट की थी।
रुबीना शेरगिल
टीवी सीरियल 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' सिमरन के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस रुबीना शेरगिल की मौत अस्थमा अटैक से हुई थी। सबसे दुख की बात ये है कि सीरियल की पार्टी के दौरान ही रुबीना को ये अटैक आया था, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वह महज 30 साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ गईं। उनके निधन से शो पर काफी असर पड़ा था।
गगन कंग और अरिजीत लवानिया
शो 'महाकाली' के अभिनेता गगन कंग और अरिजीत लवानिया की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। टीवी शो 'महाकाली' में देवराज इंद्र की भूमिका में गगन और नंदी की भूमिका में अरिजीत लवानिया नजर आ रहे थे। ये दोनों कलाकार उमरगांव से शूटिंग पूरी करके मुंबई वापस लौट रहे थे। उस दौरान ये दोनों दो दिनों से लगातार शूटिंग कर रहे थे और अगली सुबह ही पैकअप करके वापस आ रहे थे। बता दें कि गगन कार ड्राइव कर रहे थे और ये हादसा कार के एक कंटेनेर से भिड़ने की वजह से हुआ।