भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अक्सर अपने कॉलेज के दिनों की याद जरूर आया करती है। दोस्तों के साथ मजाक-मस्ती, क्लासेज बंक करना और साथ में चाय की चुस्की लेना, लोग खूब मिस करते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कॉलेज लाइफ पर आधारित कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। इन मूवीज में कलाकारों को देखकर दर्शक कहीं न कहीं खुद को इससे जुड़ा पाते हैं, यही वजह है कि रिलीज के बाद इन फिल्मों को लोगों का खूब प्यार मिल चुका है। तो आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।
Movies: कॉलेज लाइफ पर बनी इन फिल्मों को दर्शकों का मिला भरपूर प्यार, बॉक्स ऑफिस पर जमकर छापे नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता है का नाम है। यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कॉलेज लाइफ को मजेदार अंदाज में दिखाने की वजह से इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म से करण जौहर ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इतने वर्षों के बाद भी लोग इस फिल्म को छोटे पर्दे या ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं।
आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी अभिनीत इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फिल्म ने लोगों को हंसाने के साथ रुलाने का भी काम किया। 3 इडियट्स निस्संदेह कॉलेज जीवन पर बनी सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को आज भी लोग याद करते हैं। आखिरकार, इसका अंत भी उतना ही शानदार था जितनी शुरुआत थी। राजकुमार हिरानी के निर्दशन में बनी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म थी।
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 2 स्टेट्स को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म ऐसे दो आईआईएम स्टूडेंट्स पर आधारित है जो कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह फिल्म दो अलग-अलग राज्यों के प्रेमी जोड़े की कहानी है जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।
फिल्म मैं हूं ना शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। कहानी के साथ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आए थे। फराह खान ने इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में अपने कदम रखे थे। फिल्म में सुष्मिता सेन, जायद खान और अमृता राव भी नजर आई थीं। वहीं, इसमें सुनील शेट्टी ने नकारात्मक भूमिका में खूब वाहवाही बटोरी थी। फिल्म ने इमरान खान को रातों रात स्टार बना दिया था।