फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: सिनेमाघरों में नहीं चला था इन फिल्मों का जादू, लेकिन ओटीटी पर बिखेरा जलवा

Fri, 28 Apr 2023 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Apr 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
These Films Did Not Perform on Theatre but Played Well in OTT From Lal Singh Chaddha to Thappad
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक बड़ा मंच बनकर उभरा है। कोविड महामारी के बाद तो ओटीटी की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी की लोगों ने सिनेमाघरों में जाना ही कम कर दिया। इसके चलते थिएटर में रिलीज हुईं तमाम फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकीं। मगर, वही फिल्में जब ओटीटी पर आईं तो दर्शकों ने इन्हें हाथोंहाथ लिया। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

These Films Did Not Perform on Theatre but Played Well in OTT From Lal Singh Chaddha to Thappad
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : social media

लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का ठंडा रेस्पॉन्स मिला था। मगर, उसी दौरान सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड ने जोर पकड़ा, जिसका असर इस फिल्म पर साफ दिखा। हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की इस रीमेक को सिनेमाघरों में दर्शकों ने नकार दिया। मगर आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म जब ओटीटी पर आई तो नेटफ्लिक्स पर देखी जाने वाली टॉप 10 में शुमार हो गई।

These Films Did Not Perform on Theatre but Played Well in OTT From Lal Singh Chaddha to Thappad
चुप - फोटो : सोशल मीडिया

चुप
साल 2022 में रिलीज हुई सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट अभिनीत फिल्म ‘चुप’ की क्रिटिक्स ने काफी सराहना की थी। अच्छी कहानी होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन ओटीटी पर यही फिल्म सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Films Did Not Perform on Theatre but Played Well in OTT From Lal Singh Chaddha to Thappad
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया

ऊंचाई 
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका स्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ की कहानी भी बेहद शानदार थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का कारोबार नहीं कर पाई। हालांकि, जब ओटीटी पर आई तो इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Ronit Roy: रोनित रॉय ने किया अपने साथ हुए धोखे का खुलासा, कहा- कुछ लोगों ने मेरे साथ माइंड गेम खेला

विज्ञापन
These Films Did Not Perform on Theatre but Played Well in OTT From Lal Singh Chaddha to Thappad
जर्सी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जर्सी
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘जर्सी’ तेलुगु की फिल्म ‘जर्सी’ का रीमेक थी। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सिर्फ 27 करोड़ रुपये की ही कमा पाई। लेकिन जब यही फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया।
Jawan: हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लगाई फटकार, शाहरुख की 'जवान' की लीक क्लिप हटाने का दिया आदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed